ओके::एचआरडी सचिव 22 से 25 के बीच जिले का दौरा करेंगी

Published at :20 Apr 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::एचआरडी सचिव 22 से 25 के बीच जिले का दौरा करेंगी

–विद्यालय चलें, चलायें अभियान का जायजा लेने पहुंचेगी आराधना पटनायक प्रतिनिधि, साहिबगंजविद्यालय चलें, चलायें अभियान को लेकर मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को अलग-अलग जिलों का प्रभार सौंपा है. इसके तहत मानव संसाधन विकास विभाग के सचिव को साहिबगंज व पाकुड़ जिले का प्रभार मिला है. जानकारी के अनुसार विभागीय सचिव आराधना पटनायक 22 से […]

विज्ञापन

–विद्यालय चलें, चलायें अभियान का जायजा लेने पहुंचेगी आराधना पटनायक प्रतिनिधि, साहिबगंजविद्यालय चलें, चलायें अभियान को लेकर मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को अलग-अलग जिलों का प्रभार सौंपा है. इसके तहत मानव संसाधन विकास विभाग के सचिव को साहिबगंज व पाकुड़ जिले का प्रभार मिला है. जानकारी के अनुसार विभागीय सचिव आराधना पटनायक 22 से 25 अप्रैल के बीच साहिबगंज जिले का दौरा कर अभियान का जायजा लेंगी. विदित हो कि मानव संसाधन विभाग के निर्देश पर जिले में 16 से 30 अप्रैल तक अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत बच्चों में विद्यालय जाने के प्रति रुझान पैदा करने का काम किया जाना है. नामांकन से वंचित छह से 14 वर्ष तक के बच्चों का विद्यालय में नामांकन करना है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि नामांकित बच्चे विद्यालय में बने रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola