पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के 400 विद्यार्थियों को दिया गया टीका

Updated at : 04 Mar 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के 400 विद्यार्थियों को दिया गया टीका

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के 400 विद्यार्थियों को दिया गया टीका

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंज शहर के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से टेटनस एवं डिप्थीरिया टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सीएस डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया एवं प्राचार्य डॉ. राज कपूर सिंह ने दवा खिलाकर और सुई देकर किया. विद्यालय के दस वर्ष से सोलह वर्ष तक के लगभग 400 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया. कार्यक्रम में स्कूल के दर्जनों छात्र-छात्राएं एवं एनसीसी के छात्र उपस्थित थे. इससे पूर्व, प्राचार्य ने बुके देकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. सभी बच्चों को शत-प्रतिशत टीडी-10 और टीडी-16 सुई दिलाने की बात कही गयी. सीएस ने कहा कि एक भी बच्चा नहीं छूटना चाहिए, लक्ष्य को पूर्ण करना है. विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. आर. के. सिंह ने कहा कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना ही आज की सबसे बड़ी चुनौती है. बीमारियों के इलाज से बेहतर है बचाव के उपाय अपनाना. समय पर टीका ले लेने से हम बीमारियों से बच सकते हैं. मौके पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रति निधि डा धारण प्रसाद, जिला प्रजनन एवं बाल पदाधिकारी डा किरण माला, बास्कीनाथ यादव,शिक्षक संजीव कुमार सहित कई चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola