महाजनी प्रथा पर आधारित था बांझी गोली कांड : स्टीफन

Published at :19 Apr 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
महाजनी प्रथा पर आधारित था बांझी गोली कांड : स्टीफन

बेारियो: बांझी गोली कांड के शहीदों की याद में रविवार को दो अलग-अलग जगहों पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. बांझी बाजार के फादर एंथोनी मुर्मू फाउंडेशन की ओर से मुक्तक्रस्टी क्लाइमेंट मुर्मू, बलराम यादव, मरांग मुर्मू, चूड़ा हेंब्रम, मंजू मुर्मू सहित अन्य लोगों ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. वहीं […]

विज्ञापन

बेारियो: बांझी गोली कांड के शहीदों की याद में रविवार को दो अलग-अलग जगहों पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. बांझी बाजार के फादर एंथोनी मुर्मू फाउंडेशन की ओर से मुक्तक्रस्टी क्लाइमेंट मुर्मू, बलराम यादव, मरांग मुर्मू, चूड़ा हेंब्रम, मंजू मुर्मू सहित अन्य लोगों ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

वहीं दूसरी ओर सवैया में सोना संताल समिति के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस समारोह में विधायक स्टीफन मरांडी, विधायक डॉ अनिल मुर्मू, पूर्व मंत्री लोबिन हेंब्रम शामिल हुए. इस कार्यक्रम में मंच संचालन सोनाराम मरांडी ने किया. मौके पर अपने संबोधन में डॉ अनिल मुर्मू ने कहा कि बांझी गोली कांड जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिये लड़ी गई थी.

उन्होंने कहा कि भूमि अधिनियम आदिवासियों के हित में कानून नहीं है. मौके पर विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि बांझी गोली कांड महाजनी प्रथा पर आधारित था. उन्होंने जनता से अपील की कि नशाखोरी से बचे उन्होंने कहा कि राजनीतिक एवं सामाजिक चेतना आवश्यक है, नहीं तो सरकार के कार्यक्रम का लाभ नहीं मिलेगा. इसके अलावे पूर्व मंत्री लेाबिन हेंब्रम ने अपने विचार को रखा. मौके पर झामुमो के मंडल मरांडी, पौलूस मुर्मू, अर्जुन रजक, मुंशी हांसदा, पप्पू मुर्मू, सिंह राय टुडू सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola