ओके ::: टमटम दुर्घटना में दो महिला सहित चार घायल, टमटम क्षतिग्रस्त

Published at :19 Apr 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके ::: टमटम दुर्घटना में दो महिला सहित चार घायल, टमटम क्षतिग्रस्त

नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजजिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के साहिबगंज मदनशाही के बीच सतपुलवा के पास एनएच 80 पर रविवार को दोपहर एक बजे मदनशाही से साहिबगंज आ रही टमटम संतुलन खो जाने के कारण रेलवे लाइन साइड 8 फीट गड्डे में पलट गया. इस घटना में टमटम पर सवार मदनशाही निवासी मो हुरवा अंसारी की 60 […]

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजजिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के साहिबगंज मदनशाही के बीच सतपुलवा के पास एनएच 80 पर रविवार को दोपहर एक बजे मदनशाही से साहिबगंज आ रही टमटम संतुलन खो जाने के कारण रेलवे लाइन साइड 8 फीट गड्डे में पलट गया. इस घटना में टमटम पर सवार मदनशाही निवासी मो हुरवा अंसारी की 60 वर्षीय पत्नी सफीना, सकरूगढ़ निवासी स्व अनवर अंसारी की 45 वर्षीय पत्नी शहजादी मोसोमात, सकरूगढ़ निवासी फिरोज आलम उम्र 22 वर्ष व टमटम चालक घायल हो गया. दुर्घटना में दोनों घायल महिला को गंभीर चोट आया है. दोनों महिला का इलाज जिला सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल शहजादी ने घटना के संबंध में बताया कि मैं और मेरी भौजाई मदनशाही से टमटम पर बांस लेकर साहिबगंज आ रही थी इसी क्रम में सतपुलवा के समीप टमटम संतुलन खो दिया और गड्ढे में गिर गया. घटना में उनके अलावा फिरोज अंसारी व टमटम चालक को भी चोटें आयी हैं. वहीं टमटम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, घोड़ा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है.————————————-फोटो नं 19 एसबीजी 14,15 हैं.कैप्सन: घायल महिला, घायल महिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola