वर्तमान व पूर्व विधायक को मिली जमानत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Apr 2015 9:48 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर रेलवे के आठ सूत्री मांग को लेकर वर्ष 2014 में रेल रोकने के मामले में आरपीएफ थाना में दर्ज कांड संख्या 2/14 एवं चेकिंग नंबर 87/14 धारा 74 ए के तहत तत्कालीन झाविमो नेता अनिल मुमरू, पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन व अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. […]
विज्ञापन
साहिबगंज : पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर रेलवे के आठ सूत्री मांग को लेकर वर्ष 2014 में रेल रोकने के मामले में आरपीएफ थाना में दर्ज कांड संख्या 2/14 एवं चेकिंग नंबर 87/14 धारा 74 ए के तहत तत्कालीन झाविमो नेता अनिल मुमरू, पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन व अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
इसी मामले को लेकर शनिवार को रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी एएम त्रिपाठी के समक्ष सशरीर लिट्टीपाड़ा के वर्तमान झामुमो विधायक डॉ अनिल मुमरू, महेशपुर से झाविमो के पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, मृदुशिला मुमरू हाजीर हुए. इन लोगों पर चार्ज आरोप गठित हुआ. जिनके बाद जमानत दे दी गयी. मौके पर अधिवक्ता ए गोपाल कृष्णन, राजेश यादव, अवधेश कुमार, कृष्ण मोहन यादव उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










