पांच कर्मी मिले गायब, काटा वेतन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Apr 2015 9:45 AM (IST)
विज्ञापन

सीएस ने किया अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण मेनू के आधार पर भोजन देने का निर्देश राजमहल : साहिबगंज के सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी ने शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. क्रम में पांच स्वास्थ्यकर्मियों को अनुपस्थित पाया. डॉ मरांडी ने बिना सूचना के गायब स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजी में हाजरी […]
विज्ञापन
सीएस ने किया अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण
मेनू के आधार पर भोजन देने का निर्देश
राजमहल : साहिबगंज के सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी ने शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. क्रम में पांच स्वास्थ्यकर्मियों को अनुपस्थित पाया. डॉ मरांडी ने बिना सूचना के गायब स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजी में हाजरी काटते हुए एक दिन का वेतन काट दिया. मौके पर डॉ संजय कुमार, डॉ सुनील सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.
ये मिले गायब
निरीक्षण के क्रम में सीएस ने स्वास्थ्यकर्मी क्रमश: एमटीएस राज कुमार सुमन, प्रवीर कुमार सुमन, एमटीसी एएनएम मोनिका हेंब्रम, पुरुष कक्ष सेवक उदय मंडल व तपेश्वर मंडल को गायब पाया.
नहीं कटा चेक
मुख्यमंत्री जननी स्वास्थ्य योजना के तहत प्रसूता लाभुकों को मिलने वाला चेक विगत 19 मार्च से भुगतान नहीं हुआ. जानकारी के अनुसार संस्था में प्रसव के बाद क्षेत्र के सैकड़ों लाभुकों को चेक प्रदान नहीं किया गया है. डॉ बी मरांडी ने बताया कि अस्पताल के तत्कालीन उपाधीक्षक डॉ अलीमुद्दीन अंसारी का तबादला हो गया है. वित्तीय खातों का हस्तांतरण नहीं होने के कारण लाभुकों को चेक प्रदान नहीं हो पाया है.
लेखा-जोखा नहीं मिला
ओपीडी में मरीजों के रजिस्ट्रेशन के दौरान लिया जाने वाला शुल्क का अस्पताल प्रबंधन के पास कोई लेखा-जोखा नहीं मिला. जबकि प्रतिदिन 150 से 200 मरीजों का ओपीडी में इलाज किया जाता है. सीएस डॉ मरांडी में बताया कि 15 दिसंबर 2012 से ओपीडी के मरीजों के रजिस्ट्रेशन का शुल्क प्रति मरीज 5 रुपये (बीपीएल व विकलांग लाभुकों को छोड़कर) लिया जाता है.
दिसंबर 2012 से 19 जनवरी 2014 तक जांच के क्रम में वसूली गयी रजिस्ट्रेशन राशि का लेखा-जोखा नहीं मिला है. 20 जनवरी 2014 से अब तक उक्त राशि का लेखा-जोखा अस्पताल प्रबंधन के पास उपलब्ध है. जिसको लेकर जांच के आदेश दिये गये हैं.
प्रसूता को मिलेगा मेनू के अनुरूप खाना
डॉ मरांडी ने बताया कि अस्पताल में भरती प्रसूताओं को नास्ता व भोजन नियमित रूप से मुफ्त दिया जाता है.जिसमें सुबह के नास्ता में चाय, एक अंडा व 4 पीस ब्रेड, दोपहार के खाना में चावल, दाल, हरी सब्जी व भुजिया तथा रात्रि को रोटी सब्जी /चावल दाल मरीजों के इच्छानुसार भरपेट भोजन दिये जाने का प्रावधान है. मालूम हो कि इसके पूर्व मरीजों को सिर्फ खिचड़ी परोसा जाता था. शिकायत मिलने के बाद सीएस ने अस्पताल प्रबंधन को भोजन का मेनू के आधार पर देने का आदेश जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










