ओके...ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने निकली प्रभात फेरी

मंडरो . प्रखंड मुख्यालय मंडरो सहित मिर्जाचौकी आसपास के क्षेत्रों में विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत शनिवार को सभी सरकारी विद्यालय द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी. छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों ने भी प्रभात फेरी के माध्यम से विद्यालय में बच्चों का नामांकन कराने हेतु अभिभावकों को जागरूक किया. मंडरो प्राथमिक विद्यालय कन्या मंडरो, उत्क्रमित […]
मंडरो . प्रखंड मुख्यालय मंडरो सहित मिर्जाचौकी आसपास के क्षेत्रों में विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत शनिवार को सभी सरकारी विद्यालय द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी. छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों ने भी प्रभात फेरी के माध्यम से विद्यालय में बच्चों का नामांकन कराने हेतु अभिभावकों को जागरूक किया. मंडरो प्राथमिक विद्यालय कन्या मंडरो, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मिर्जाचौकी, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़तल्ला, नया टोला, महादेववरण, कोडा टोली सहित सभी विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली गयी. मौके पर विद्यालय के शिक्षक भिखारी साह, बालेश्वर भगत, अमरेश कुमार, कुमारी संगीता, स्वर्ण कुमारी, चंद्रकांत ठाकुर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










