डीआरडीए निदेशक ने की सड़क धंसने की जांच

Published at :17 Apr 2015 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
डीआरडीए निदेशक ने की सड़क धंसने की जांच

साहिबगंज : शहर के सब्जी मंडी में पटेल चौक से बादशाह चौक तक की कालीकरण सड़क के धंसने पर डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि ने जांच की. क्रम में श्री गिरि ने संवेदक को पुन: बेहतर ढंग से काम करने का निर्देश दिया. इस दौरान निदेशक ने बताया कि डीसी के निर्देश पर जांच की जा […]

विज्ञापन
साहिबगंज : शहर के सब्जी मंडी में पटेल चौक से बादशाह चौक तक की कालीकरण सड़क के धंसने पर डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि ने जांच की. क्रम में श्री गिरि ने संवेदक को पुन: बेहतर ढंग से काम करने का निर्देश दिया. इस दौरान निदेशक ने बताया कि डीसी के निर्देश पर जांच की जा रही है.
दरअसल कुछ दिनों पूर्व डोसियन कंपनी द्वारा पेयजलापूर्ति योजना के तहत पाइप बिछाने का काम किया गया था. लेकिन पाइप बिछाने के बाद उसे पक्कीकरण नहीं किया गया. लिहाजा उसी पर सड़क निर्माण करने के बाद बारिश होने से गड्ढे बन गये और सड़क पूरी तरह धंस गयी.
इस पर डोसियन कंपनी को नोटिस करने का निर्देश भी दिया गया है. मौके पर सिंचाई विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी विद्यानंद सिंह उपस्थित थे. ज्ञात हो कि प्रभात खबर ने गुरुवार के अंक में पड़ी दरार के शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था. इधर खबर छपने के बाद लगातार दूसरी बार डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि ने जांच की. उन्होंने कहा कि कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola