ओके.... मंडरो में बीएलओ की बैठक में राशन कार्ड निर्माण पर हुई चर्चा

मंडरो. प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव पांडे की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी बीएलओ की बैठक संपन्न हुई. बैठक में राशन कार्ड के प्रपत्र के कार्य की समीक्षा किया गया. समीक्षा के दौरान सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया कि राशन कार्ड से संबंधित पर्यवेक्षण प्रपत्र जल्द से जल्द […]
मंडरो. प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव पांडे की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी बीएलओ की बैठक संपन्न हुई. बैठक में राशन कार्ड के प्रपत्र के कार्य की समीक्षा किया गया. समीक्षा के दौरान सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया कि राशन कार्ड से संबंधित पर्यवेक्षण प्रपत्र जल्द से जल्द जमा करने का निर्देश दिया. वहीं बूथ संख्या-33 के बीएलओ छविलाल पासवान व बूथ संख्या-34 के बीएलओ रामनारायण चौधरी को बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण मंडरो बीडीओ रौशन साह द्वारा स्पष्टीकरण पूछा गया हैं. इस अवसर पर सुपर वाइजर शंभू कुमार, कमलेश कुमार, संजय मंडल, विजय मंडल, रूद्रनाथ कुंवर, गौरी शंकर, गौतम सहित दर्जनों की संख्या में बीएलओ मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










