ओके::जिले के सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली किसान रैली में लेंगे भाग

Published at :14 Apr 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::जिले के सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली किसान रैली में लेंगे भाग

फोटो नं 14 एसबीजी 25 हैं.कैप्सन: मंगलवार को बैठक करते कांग्रेसी नेता प्रतिनिधि, साहिबगंजशहर के बंगाली टोला स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष मुफक्कर हुसैन की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता बजरंगी प्रसाद यादव उपस्थित थे. बैठक में जिलाध्यक्ष ने आगामी 19 अप्रैल को […]

विज्ञापन

फोटो नं 14 एसबीजी 25 हैं.कैप्सन: मंगलवार को बैठक करते कांग्रेसी नेता प्रतिनिधि, साहिबगंजशहर के बंगाली टोला स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष मुफक्कर हुसैन की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता बजरंगी प्रसाद यादव उपस्थित थे. बैठक में जिलाध्यक्ष ने आगामी 19 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की किसान खेत मजदूर रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयारी का निर्देश दिया. वहीं प्रखंड अध्यक्षों को अधिक संख्या में अपने प्रखंड क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने की जिम्मेवारी सौंपी. इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि पूरे राज्य से करीब 20 लाख कार्यकर्ता दिल्ली में रैली में भाग लेंगे. जबकि जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली जायेंगे. इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरेराम ओझा, विश्वनाथ तिवारी, कृष्ण शर्मा, जयप्रकाश सिन्हा, एसटी एससी प्रकोष्ठ के महेंद्र पासवान, वार्ड पार्षद मो निजामुद्दीन, उमेश पांडे सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola