ओके :::: ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस ने खोला मोरचा, चिपकाये पोस्टर

Published at :14 Apr 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके :::: ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस ने खोला मोरचा, चिपकाये पोस्टर

संवाददाता, साहिबगंजइस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस साहिबगंज शाखा ने रविवार को इंजीनियरिंग विभाग व मेडिकल विभाग के खिलाफ मोरचा खोलते हुए शहर के नॉर्थ, साउथ कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों में आठ सूत्री मांग को लेकर पोस्टर चिपकाया. मेंस कांग्रेस के अध्यक्ष बीके सिंह, सचिव एसके चौधरी, कोषाध्यक्ष चिरंजीत चटर्जी, विक्रम तिवारी, संगठन सचिव आरएस घोष, संरक्षक […]

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंजइस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस साहिबगंज शाखा ने रविवार को इंजीनियरिंग विभाग व मेडिकल विभाग के खिलाफ मोरचा खोलते हुए शहर के नॉर्थ, साउथ कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों में आठ सूत्री मांग को लेकर पोस्टर चिपकाया. मेंस कांग्रेस के अध्यक्ष बीके सिंह, सचिव एसके चौधरी, कोषाध्यक्ष चिरंजीत चटर्जी, विक्रम तिवारी, संगठन सचिव आरएस घोष, संरक्षक महेश तिवारी ने पोस्टर चिपकाते हुए कहा कि इन आठ सूत्री मांग को लेकर डीआरएम मालदा व संगठन के महामंत्री कोलकाता को भेजा गया है. आइओडब्ल्यू के व्यवहार मान्यता प्राप्त एवं कर्मचारियों के साथ अच्छा नहीं है, ज्वलंत मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो एक सप्ताह के बाद धरना प्रदर्शन किया जायेगा.क्या है मांगेंमान्यता प्राप्त यूनियन के साथ बिना बैठक का रेलवे आवास का आवंटन क्यों, गलत ढंग से रेलवे आवास का आवंटन क्यों, जोन की राशि को 10 डब्ल्यू मनमानी ढंग से खर्च क्यों, बिना आवंटन का रेलवे आवास में कार्य क्यों किया जा रहा हैं, 10 डब्ल्यू साहिबगंज को अविलंब तबादला करो.कौन-कौन थे उपस्थितसचिव एसके चौधरी, संयुक्त सचिव डी दत्ता, कोषाध्यक्ष चिरंजीत चटर्जी, उपाध्यक्ष विक्रम तिवारी, संगठन सचिव आरएस घोष, सह सचिव रामेश्वर राम, सक्रिय सदस्य गुरुदेव साह, एस आलम, केके साह सहित अन्य उपस्थित थे.————————————फोटो नं 14 एसबीजी 3 हैं.कैप्सन: मंगलवार को चिपका पोस्टर.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola