सचिव व अधिकारियों की टीम ने किया गंगा पुल व बंदरगाह निर्माण स्थल का निरीक्षण

Published at :14 Apr 2015 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
सचिव व अधिकारियों की टीम ने किया गंगा पुल व बंदरगाह निर्माण स्थल का निरीक्षण

साहिबगंज : साहिबगंज से मनिहारी के बीच गंगा पुल व बाइपास निर्माण का स्थल निरीक्षण करने रांची से पदाधिकारियों की टीम सोमवार को साहिबगंज पहुंची. इस टीम में राजस्व एवं भवन निर्माण विभाग के सचिव केके सोन, निदेशक हर्ष मंगला व संयुक्त सचिव सुरेंद्र प्रसाद शामिल हैं. बता दें कि निरीक्षण करने सूबे के मुख्य […]

विज्ञापन
साहिबगंज : साहिबगंज से मनिहारी के बीच गंगा पुल व बाइपास निर्माण का स्थल निरीक्षण करने रांची से पदाधिकारियों की टीम सोमवार को साहिबगंज पहुंची. इस टीम में राजस्व एवं भवन निर्माण विभाग के सचिव केके सोन, निदेशक हर्ष मंगला व संयुक्त सचिव सुरेंद्र प्रसाद शामिल हैं. बता दें कि निरीक्षण करने सूबे के मुख्य सचिव राजीव गौबा भी आने वाले थे, लेकिन उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया.
निरीक्षण के बाद सचिव केके सोन ने सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई निर्देश भी दिये. उन्होंने बाइपास के लिए भू-अर्जन के लिए जिले के पदाधिकारियों को रेस हो जाने का निर्देश दिया. भू-अर्जन का काम मई महीने तक पूरा करने को कहा गया है. पदाधिकारियों ने समदा घाट में बनने वाले बंदरगाह के प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण किया. टीम के साथ गंगा पुल का नक्शा बनाने वाली कंपनी आरवी एसोसिएट के सलाहकार भी थे. जिसके साथ पुल निर्माण के लिए कई महत्वपूर्ण बातों पर विचार विमर्श किया गया.
जिले के पदाधिकारियों को टीम ने निर्देश दिया है कि अक्तूबर तक सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाये, ताकि अक्तूबर में इसका शिलान्यास हो जाये. निरीक्षण के दौरान संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त फिदेलिस टोप्पो, साहिबगंज डीसी उमेश प्रसाद सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola