अंबेडकर जयंती आज, तैयारी पूरी

Published at :13 Apr 2015 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
अंबेडकर जयंती आज, तैयारी पूरी

संवाददाता , साहिबगंजबाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनायी जायेगी. इसको लेकर अलग अलग समितियां तैयारी में जुठ गयी है. एसटी/एससी रेलवे इंप्लाइज फेडरेशन कर्मचारी संघ 22 अप्रैल को जयंती मनायेगी. डॉ भीमराव आंबेडकर कल्याण छात्रावास नंबर दो में छात्र नायक की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें 14 अप्रैल को साहिबगंज […]

विज्ञापन

संवाददाता , साहिबगंजबाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनायी जायेगी. इसको लेकर अलग अलग समितियां तैयारी में जुठ गयी है. एसटी/एससी रेलवे इंप्लाइज फेडरेशन कर्मचारी संघ 22 अप्रैल को जयंती मनायेगी. डॉ भीमराव आंबेडकर कल्याण छात्रावास नंबर दो में छात्र नायक की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें 14 अप्रैल को साहिबगंज कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया. साथ ही आंबेडकर की जयंती को धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी कर ली है. डॉ भीम राव आंबेडकर मंच के संयोजक अनूप लाल हरि ने बताया कि 14 अप्रैल के आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. इसकी तैयारी में मंच के अध्यक्ष जयकुमार, सचिव शिव कुमार हरि आदि जुटे हैं. इधर, एससी-एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन के सचिव बालदेव उरांव ने बताया कि 14 अप्रैल को मालदा में आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा. इसके बाद मालदा डीआरएम आर अरगल 22 अप्रैल को साहिबगंज में नवनिर्मित आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे. ……………फोटों नं 13 एसबीजी 2 हैं.कैप्सन: वन रहा प्रतिमा फोटो न0ं 13 एसबीजी 1 है कैप्सन- अंबेडकर की प्रतिमा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola