यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे चालकों से 37 हजार जुर्माना वसूला

Updated:
विज्ञापन
यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे चालकों से 37 हजार जुर्माना वसूला

रोड सेफ्टी इंजीनियर अनुज पराशर ने बताया कि वाहन जांच अभियान के दौरान दोपहिया मोटरसाइकिल चालकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

विज्ञापन

बरहरवा. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत मंगलवार को थाना क्षेत्र के हाइस्कूल मोड़ एनएच-80 पर जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी के निर्देश पर रोड सेफ्टी इंजीनियर अनुज पराशर, रोड सेफ्टी मैनेजर नीरज साहा व आइटी असिस्टेंट राजहंस ने बरहरवा पुलिस के सहयोग से वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान एनएच-80 से गुजरने वाले सभी वाहनों से संबंधित कागजातों की जांच की. लोगों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियान चलाया. रोड सेफ्टी इंजीनियर अनुज पराशर ने बताया कि वाहन जांच अभियान के दौरान दोपहिया मोटरसाइकिल चालकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. मोटरसाइकिल चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन संबंधी कागजातों, हेलमेट आदि की जांच की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक वाहन चालकों से 37 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया था. मौके पर एएसआइ प्रमोद कुमार, रफीक अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola