ओके::ब्रेन मलेरिया का प्रकोप बढ़ा, दर्जनों पीडि़त

-सदर अस्पताल में ब्रेन मलेरिया में लगने वाली सूई ई माल उपलब्ध नहीं -मरीजों को बाजार से खरीदना पड़ा रहा है दवाई नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजजिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों ब्रेन मलेरिया का प्रकोप बढ़ गया है. जिला सदर अस्पताल, राजमहल अनुमंडल अस्पताल सहित सीएचसी में दर्जनों ब्रेन मलेरिया के मरीज इलाजरत हैं. […]
-सदर अस्पताल में ब्रेन मलेरिया में लगने वाली सूई ई माल उपलब्ध नहीं -मरीजों को बाजार से खरीदना पड़ा रहा है दवाई नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजजिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों ब्रेन मलेरिया का प्रकोप बढ़ गया है. जिला सदर अस्पताल, राजमहल अनुमंडल अस्पताल सहित सीएचसी में दर्जनों ब्रेन मलेरिया के मरीज इलाजरत हैं. रविवार के जिला सदर अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीडि़त दो बच्चे सहित पांच मरीज भरती हुए. मरीजों के परिजनों ने बताया कि जिला सदर अस्पताल में ब्रेन मलेरिया में लगने वाली महत्वपूर्ण सूई ई माल उपलब्ध नहीं है. जिसके कारण हमलोग बाजार से सूई खरीद कर लगवा रहे हैं. इस बाबत अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एन सांगा ने बताया कि जिला सदर अस्पताल में पिछले दो माह से ई माल उपलब्ध नहीं है विभाग को इसकी सूचना दी गयी है. कौन-कौन है ब्रेन मलेरिया से जिला सदर अस्पताल में भरती नाम उम्र पतासोरेन महतो 35 सकरीगलीदीपक कुमार 10 सकरीगलीताला टुडू 7 करमटोलामुकेश सिंह 14 महादेवगंजरामू मंडल 21 खुटहरी——————————————————————————–फोटो नंबर 30 एसबीजी 18 हैकैप्सन : जिला अस्पताल में इलाजरत ब्रेन मलेरिया पीडि़त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










