देसी शराब की भट्ठी से 200 किलो जावा महुआ किया नष्ट

जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है
पतना. दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है. इसी क्रम में मंगलवार सुबह रांगा थाना पुलिस ने बड़ा दिग्घी और खैरबनी गांव में अवैध शराब बनाने के खिलाफ कार्रवाई की. थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव, एसआइ गौरव भगत और अन्य जवानों ने छापेमारी की. पुलिस के आने की सूचना मिलते ही शराब बनाने वाले मौके से फरार हो गये. हालांकि, पुलिस ने 200 किलो जावा महुआ और शराब बनाने के बर्तन नष्ट कर दिए. थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ लोगों की पहचान कर ली गयी है, उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है. इस अभियान से मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और त्योहार के दौरान सुरक्षा बनाए रखने का संदेश दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




