अनिल सरकार ने दिया चांय समिति के सचिव पद से इस्तीफा

Updated at : 01 Jul 2014 2:54 AM (IST)
विज्ञापन
अनिल सरकार ने दिया चांय समिति के सचिव पद से इस्तीफा

राजमहल : झारखंड राज्य चांय (चांई) समाज उन्नयन समिति के सचिव प्रो अनिल सरकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि त्याग पत्र समिति के अध्यक्ष राजमहल के विधायक अरुण मंडल को भेज दिया गया है. प्रो सरकार ने कहा कि वो निरंतर समाज के लिये काम करते आये हैं और […]

विज्ञापन

राजमहल : झारखंड राज्य चांय (चांई) समाज उन्नयन समिति के सचिव प्रो अनिल सरकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि त्याग पत्र समिति के अध्यक्ष राजमहल के विधायक अरुण मंडल को भेज दिया गया है. प्रो सरकार ने कहा कि वो निरंतर समाज के लिये काम करते आये हैं और निरंतर कार्य करते रहेंगे.

उन्होंने कहा कि चांय समाज के प्रति समिति के अध्यक्ष श्री मंडल का नकारात्मक रवैया है. जिस कारण चांय समिति व चांय जाति आगे नहीं बढ़ पायी. ऐसा लगता है कि चांय समिति का गठन सिर्फ चुनाव में जाति के नाम पर वोट बटोरने के लिये किया गया है. समाज के उत्थान के लिए कोई निष्ठा व ईमानदारी के साथ कदम नहीं उठाया जा रहा है. समिति से केवल राजनीतिक लाभ लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि समिति का पुनर्गठन पांच वर्ष बाद भी नहीं हो सका. समिति में अध्यक्ष का एकाधिकार चलता है.

कोई भी निर्णय अपने प्रभाव के कारण ले लेते हैं. जिस कारण झारखंड, बिहार व पश्चिम बंगाल को मिला कर राष्ट्रीय चांय समिति का गठन नहीं हो सका. समिति का गठन समाज के उत्थान के लिये किया गया है. लेकिन दुर्भाग्य यह है कि पांच वर्ष बाद भी झारखंड में जिला कमेटी, प्रखंड समिति तथा पंचायत कमेटी का गठन नहीं हो सका. इस बात को लेकर चांय समाज में काफी आलोचना हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola