गलत बिल भेजना बंद करे विभाग

राजमहल : विद्युत आपूर्ति नियमित करने व जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलने की मांग को लेकर शनिवार को झाविमो कार्यकर्ताओं ने विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय का घेराव किया. इसका नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव कर रहे थे. कार्यकर्ताओं ने राजमहल स्टेशन चौक से जुलूस निकाल कर विद्युत कार्यालय पहुंचे. श्री यादव ने कहा […]
राजमहल : विद्युत आपूर्ति नियमित करने व जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलने की मांग को लेकर शनिवार को झाविमो कार्यकर्ताओं ने विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय का घेराव किया. इसका नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव कर रहे थे. कार्यकर्ताओं ने राजमहल स्टेशन चौक से जुलूस निकाल कर विद्युत कार्यालय पहुंचे.
श्री यादव ने कहा पार्टी सुप्रीमो के निर्देशानुसार विद्युत समस्या को लेकर समूचे प्रदेश में अनुमंडल विद्युत कार्यालय का घेराव किया गया. इस दौरान कार्यकर्ता विद्युत आपूर्ति नियमित करो, गलत बिल भेजना बंद करो जैसे कई नारे लगा रहे थे. एक शिष्ट मंडल ने सहायक विद्युत अभियंता के नाम आठ सूत्री मांग पत्र विद्युत कार्यालय में सौंपो. इस मौके पर विजय ठाकुर, लक्ष्मण रविदास, संतोष यादव, मदन साह, परवेज आलम, अनिल मंडल, कार्तिक राय, प्रमीला देवी, बुलू दास सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




