पीएम आवास के लाभुकों के दस्तावेजों की जांच में जुटा नगर पंचायत प्रबंधन

राजमहल : प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में फर्जी दस्तावेज का मामला उजागर होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन रेस हो गया है. सभी लाभुकों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है. विदित हो कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत नगर पंचायत राजमहल के वार्ड संख्या चार में 20 लाभुकों का निवास […]
राजमहल : प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में फर्जी दस्तावेज का मामला उजागर होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन रेस हो गया है. सभी लाभुकों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है. विदित हो कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत नगर पंचायत राजमहल के वार्ड संख्या चार में 20 लाभुकों का निवास व आय प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है. दस्तावेजों की जांच के क्रम में पंजीयन संख्या व डिजिटल हस्ताक्षर गलत मिले हैं. जिसके आधार पर दस्तावेजों को फर्जी बताया जा रहा है.
इसके बाद से नगर पंचायत प्रशासन सभी लाभुकों के दस्तावेजों की जांच में जुट गया है. जानकारी के अनुसार राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 601 नये आवास स्वीकृत हुए, जिसमें से 62 आवास का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है. जिन 20 लाभुकों के दस्तावेज फर्जी पाये गये हैं, उनमें से लाभुक सलमा बीवी, सबीला बीवी ,फिरोजा बीवी एवं सेफाली बीवी को तीसरी किस्त तक का भुगतान किया जा चुका है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि फर्जी दस्तावेजों पर कैसे लाभुकों को तीसरी किस्त तक की राशि भुगतान की गयी. क्या इसके पूर्व लाभुकों के दस्तावेजों की जांच नहीं की गयी थी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










