युवक को जमकर पीटा

Published at :30 May 2014 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
युवक को जमकर पीटा

बरहेट : थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलभंगा गांव के धर्वा टोला में गुरुवार को एक महिला के साथ अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए महिला के पति दशमत हांसदा उर्फ शीतल ने फुलभंगा गांव के छप्पर टोला के जलाल अंसारी की जमकर पिटाई कर दी. जलाल को बांधकर गांव के प्रधान श्याम मुमरू को सौंप […]

विज्ञापन

बरहेट : थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलभंगा गांव के धर्वा टोला में गुरुवार को एक महिला के साथ अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए महिला के पति दशमत हांसदा उर्फ शीतल ने फुलभंगा गांव के छप्पर टोला के जलाल अंसारी की जमकर पिटाई कर दी. जलाल को बांधकर गांव के प्रधान श्याम मुमरू को सौंप दिया.

घटना की सूचना मिलते ही बरहेट थाना प्रभारी विनोद उरांव, सअनि सीताराम पासवान सदल-बल मौके पर पहुंचे. प्रधान के सहयोग से जलाल को फुलभंगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. चिकित्सक अरुण कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. इधर धुर्वा गांव के ग्रामीणों ने जलाल को बेहतर इलाज के लिए ले जाने से पहले बरहेट थाना प्रभारी को रोकते हुए गांव में विचार करने की बात कही.

थाना प्रभारी श्री उरांव द्वारा लगातार पांच घंटे प्रयास के बाद सभी ग्रामीण एक स्थान पर जमा हुए तथा मामले की समाधान की चर्चा शुरू की गई. मामले को लेकर थाना प्रभारी बिनोद उरांव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola