शौचालय नहीं बनने पर आक्रोशित महिलाओं ने प्रमुख को बनाया बंधक
Updated at : 18 May 2018 5:06 AM (IST)
विज्ञापन

महिलाओं ने प्रमुख को लगभग एक घंटे तक घेर कर रखा उधवा : प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के बाघपिंजरा गांव में शौचालय निर्माण नहीं होने से आक्रोशित महिलाओं ने गुरुवार को प्रखंड प्रमुख बसंती हांसदा को बंधक बनाकर नाराजगी जतायी. इस दौरान महिलाओं ने प्रमुख को लगभग एक घंटे तक घेर […]
विज्ञापन
महिलाओं ने प्रमुख को लगभग एक घंटे तक घेर कर रखा
उधवा : प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के बाघपिंजरा गांव में शौचालय निर्माण नहीं होने से आक्रोशित महिलाओं ने गुरुवार को प्रखंड प्रमुख बसंती हांसदा को बंधक बनाकर नाराजगी जतायी. इस दौरान महिलाओं ने प्रमुख को लगभग एक घंटे तक घेर कर रखा. महिलाओं ने शौचालय निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की है. नूर जाहान बीबी, सबीना बीबी, सुकतारा बीबी, सायराबानो बीबी, नुपुर खातून, अनवारा बीबी, बेगम खातून ने बताया कि गांवों में तेजी से शौचालय का निर्माण किया जा रहा है. जबकि बाघपिंजरा गांव में शौचालय निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है. प्रमुख बसंती हांसदा ने इसकी जानकारी बीडीओ व डीडीसी को दी. महिलाओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही शौचालय निर्माण शुरू किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




