उधवा : बांग्लादेशी घुसपैठिया का मतदाता पहचान पत्र बनाने के मामले में 11 के खिलाफ प्राथमिकी
Updated at : 14 May 2018 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र की पश्चिमी प्राणपुर पंचायत अंतर्गत नुरूद्दीनटोला गांव में एक कथित बांग्लादेशी को अवैध रूप से मतदाता पहचान पत्र बना कर भारतीय नागरिकता दिलाने का मामला प्रकाश में आया है. अवैध कारोबार करने व अशांति फैलाने के उद्देश्य से एक गिरोह द्वारा बांग्लादेशी नागरिक को अपना बेटा बता कर मतदाता सूची में नाम […]
विज्ञापन
राधानगर थाना क्षेत्र की पश्चिमी प्राणपुर पंचायत अंतर्गत नुरूद्दीनटोला गांव में एक कथित बांग्लादेशी को अवैध रूप से मतदाता पहचान पत्र बना कर भारतीय नागरिकता दिलाने का मामला प्रकाश में आया है.
अवैध कारोबार करने व अशांति फैलाने के उद्देश्य से एक गिरोह द्वारा बांग्लादेशी नागरिक को अपना बेटा बता कर मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने को लेकर 26 अप्रैल को स्थानीय ग्रामीण रियासुद्दीन शेख ने साहिबगंज एसपी को लिखित शिकायत की थी. इसमें आरोप है कि एक बांग्लादेशी नागरिक आतुर शेख ने अवैध रूप से पश्चिमी प्राणपुर पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 338 के मतदाता सूची में क्रमांक सं0 122 में नाम दर्ज कराया है. जिसमें आतुर शेख की उम्र 40 वर्ष है.
फरवरी 2018 में रियासुद्दीन शेख ने बीडीओ से लिखित शिकायत की थी. बीडीओ ने मामले की जांच प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अभय कुमार गुप्ता को सौंपा था. मार्च 2018 में जीपीएस श्री गुप्ता ने जांच रिपोर्ट भी समर्पित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




