ससुर ने दामाद पर दर्ज कराया बेटी की हत्या का मामला

Updated at : 12 May 2018 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
ससुर ने दामाद पर दर्ज कराया बेटी की हत्या का मामला

बरहेट : थाना क्षेत्र के लबरी गांव में 30 वर्षीय महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मायके वालों ने मृतका के सास, ससुर व पति पर हत्या का मामला दर्ज कराया है. मृतका रिंकू देवी का मायका पाकुड़ जिला के हिरणपुर थाना के खिदिरपुर गांव में है. उसके पिता चंदन मंडल ने […]

विज्ञापन

बरहेट : थाना क्षेत्र के लबरी गांव में 30 वर्षीय महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मायके वालों ने मृतका के सास, ससुर व पति पर हत्या का मामला दर्ज कराया है. मृतका रिंकू देवी का मायका पाकुड़ जिला के हिरणपुर थाना के खिदिरपुर गांव में है. उसके पिता चंदन मंडल ने बरहेट थाना में दिये आवेदन में कहा है कि लगभग 12 वर्ष पूर्व उसकी बेटी रिंकू की शादी बरहेट थाना क्षेत्र के लबरी गांव में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी. नौ मई को उसका दामाद पिंटू मंडल ने फोन कर बताया कि रिंकू को सांप ने काट लिया है. जब वे अपनी बेटी के घर लबरी पहुंचे तो बेटी को मृत अवस्था में पाया. उसने देखा कि उसकी बेटी के गले में निशान था.

श्री मंडल ने पुलिस को बताया है कि उसका दामाद पिंटू मंडल, ससुर लाल मंडल व सास निचोती देवी ने मिलकर मारपीट कर उनकी बेटी की हत्या कर दी और फांसी लगाकर झूला दिया. चंदन मंडल के आवेदन पर थाना पुलिस ने कांड संख्या 52/18 दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola