शिक्षा के मंदिर से हरियाली गायब

Updated at : 12 May 2018 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा के मंदिर से हरियाली गायब

साहिबगंज : जहां एक तरफ केंद्र और राज्य सरकार वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ का नारा दे रही है और पौधा लगाने की के लिए जागरुकता अभियान चला रही है वहीं दूसरी ओर साहिबगंज कॉलेज में इसकी अनदेखी की जा रही है. जो पौधे लगाये भी गये उनकी देखभाल नहीं है. इस कारण कई पौधे सूख […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जहां एक तरफ केंद्र और राज्य सरकार वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ का नारा दे रही है और पौधा लगाने की के लिए जागरुकता अभियान चला रही है वहीं दूसरी ओर साहिबगंज कॉलेज में इसकी अनदेखी की जा रही है. जो पौधे लगाये भी गये उनकी देखभाल नहीं है. इस कारण कई पौधे सूख गये. जानकारी के अनुसार साहिबगंज कॉलेज परिसर में 28 अप्रैल को सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के कुलपति प्रो मनोरंजन सिन्हा के हाथों कॉलेज कैंपस में कॉलेज प्रशासन की ओर से पाैधरोपण कराया गया था.

वहीं पौधरोपण करने के बाद कुलपति प्रो मनोरंजन सिन्हा ने तस्वीर ले रहे लोगों को कहा था कि इन पौधों की सही देखभाल हो रही है या नहीं यह भी हमें जरूर बताते रहें. इसी कड़ी में शुक्रवार को साहिबगंज कॉलेज में कुलपति के हाथों लगे पौधों को देखने के लिए प्रभात खबर टीम गयी तो सारे पौधों की स्थिति काफी दयनीय थी. कुलपति प्रो सिन्हा ने उपस्थित प्राचार्य डॉ सिकंदर प्रसाद यादव व लिपिक मनोज झा, सिंडिकेट सदस्य डॉ रंजीत कुमार सिंह सहित अन्य को भी कहा था की यह पौधा सूखना नहीं चाहिए, इसकी देखरेख करते रहें. वहीं प्राचार्य डॉ सिकंदर यादव व लिपिक मनोज झा ने कॉलेज कर्मियों को आदेश दिया था कि सारे पौधों को घेर कर इसकी देखभाल करें. कुलपति के विश्वविद्यालय जाने के 14 दिन बाद एक भी पौधों की घेराबंदी नहीं हुई और ना ही सही तरह से रख-रखाव हो रहा है. पौधों के ज्यादातर पत्तों को जानवरों ने खा लिया है. कॉलेज प्रशासन की लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुलपति के सामने बड़ी-बड़ी बातें करने वाले कुलपति के जाने के बाद कैसे लापरवाह बने हुये हैं.

कुलपति के विश्वविद्यालय से जाने के 24 घंटे के अंदर जिले में आयी तेज आंधी-पानी से कॉलेज कैंपस में एक पुराना पेड़ गिर गया. देख-रेख के अभाव में कॉलेज हरा-भरा होने के बजाय उजड़ रहा है. कॉलेज में पिछले कई महीनों से पौधरोपण नहीं किया गया है और जो पौधे लगे भी हैं उनका रख-रखाव सही से नहीं हो पा रहा है. साहिबगंज कॉलेज से दो सिंडिकेट सदस्य के रहते हुये भी कॉलेज में आये दिन छात्र समस्याओं से घिरे रहते हैं.

पौधों का रख-रखाव किया जा रहा है, लेकिन कुछ जानवर अंदर आकर पौधों को खा जाते हैं. जिसकी देखभाल कर्मियों के माध्यम से करायी जायेगी.
सिकंदर यादव, प्राचार्य, साहिबगंज महाविद्यालय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola