सभी वार्डों में चलेगा विशेष सफाई अभियान

साहिबगंज : साहिबगंज नगर परिषद के नवगठित बोर्ड की प्रथम बैठक नप सभागार में गुरुवार की सुबह 11 बजे से हुई. इसमें नप के सभी 28 वार्डों में सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. वहीं गुरुवार और रविवार को हटिया में पानी की टंकी, सभी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, नाले की निकासी हेतु नालियों […]
साहिबगंज : साहिबगंज नगर परिषद के नवगठित बोर्ड की प्रथम बैठक नप सभागार में गुरुवार की सुबह 11 बजे से हुई. इसमें नप के सभी 28 वार्डों में सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. वहीं गुरुवार और रविवार को हटिया में पानी की टंकी, सभी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, नाले की निकासी हेतु नालियों को जोड़ना, नाले की सफाई, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का परिचयपत्र बनवाना, सरकारी ड्राइवरों की बहाली, नाली सफाई के लिये छोटा पोकलेन खरीदना, 2018-19 के छूटे हुए सैरातों के मसले पर गहन विचार किया गया.
इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय टाउन हॉल नगर भवन की बंदोबसती, राजस्व वृद्धि हेतु डोर टू डोर कचरा संग्रहण, स्वच्छ भारत मिशन में कार्यरत कर्मियों की सेवा एवं मानदेय, डिजिटल एडवर्टाइजमेंट बोर्ड का अधिष्ठापन, नया ट्रॉली एवं डस्टबीन खरीदने, दैनिक सफाई कर्मचारियों को स्वास्थ्य की देखभाल हेतु वेतन के अतिरिक्त मेंटनेंस राशि देने, नियमित कर्मचारियों का सातवां वेतन लागू करने, प्रशासनिक भवन बस पड़ाव के समीप मरम्मत व जीर्णोद्वार करने, एचएलएमसी प्रोजेक्ट पर भी विचार-विमर्श किया गया.
इन मुद्दों पर लगभग चार घंटे तक बैठक चली. बैठक में नप अध्यक्ष श्रीनवास यादव, उपाध्यक्ष रामानंद साह, सिटी मैनेजर शशी प्रकाश, वार्ड पार्षद विनिता देवी, सुशील भरतिया, राजीव रजक, वसुंधरा देवी, बेबी खातून, पूर्णिमा देवी, विनोद कुमार गुप्ता, गोपाल चोखानी, आनंद कुमार चौधरी, पार्वती देवी, सरिता कुमारी, मरजिना खातून, सरिता कुमारी, मो निजामुदीन, मंजुषा देवी, उपेंद्र राय, कौशल किशोर ओझा, स्नेहलता देवी, दीपा देवी, प्रेमलता टुडू, सीमा देवी, सुनिता देवी, दुलारी देवी, आरती कुमारी, चमरू उरांव, मृणाल कांत जायसवाल, घनश्याम उरांव सहित कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




