417 आवास योजना के लाभुकों का रोका गया भुगतान
Updated at : 10 May 2018 5:07 AM (IST)
विज्ञापन

राशि निकासी के बावजूद नहीं बनाया आवास बोरियो : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 417 लाभुकों के भुगतान पर रोक लगा दी गयी है. यह जानकारी बीडीओ आशीष मंडल ने दी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से निर्देश दिया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुक का आवास स्वीकृत एवं […]
विज्ञापन
राशि निकासी के बावजूद नहीं बनाया आवास
बोरियो : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 417 लाभुकों के भुगतान पर रोक लगा दी गयी है. यह जानकारी बीडीओ आशीष मंडल ने दी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से निर्देश दिया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुक का आवास स्वीकृत एवं प्रथम किस्त भुगतान करने के 12 माह बाद भी आवास पूर्ण नहीं करने वाले लाभुकों के लंबित भुगतान हेतु एफटीओ पर रोक लगायी जाये. जिसके आलोक में क्षेत्र के 417 लाभुकों के लंबित भुगतान पर रोक लगा दी गयी. वहीं भुगतान हेतु एफटीओ ने अनुमति प्राप्त करने के लिए संबंधित लाभुकवार पूर्ण विवरणी निम्न प्रपत्र के माध्यम से ग्रामीण विकास मंत्रालय झारखंड सरकार को भेजी जाये. तत्पश्चात निर्देश के बाद भुगतान की प्रक्रिया की जायेगी. साथ ही कहा कि लाभुक निर्धारित समय पर आवास निर्माण योजना पूर्ण नहीं करते हैं तो वैसे लाभुकों को चिह्नित कर विधिवत कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




