पांच हजार से ज्यादा बकाया वालों का कटेगा कनेक्शन
Updated at : 10 Mar 2018 5:03 AM (IST)
विज्ञापन

विद्युत जीएम ने किया बिजली केंद्रों का निरीक्षण बोरियो : बिजली विभाग के महाप्रबंधक राम व्यास मिश्रा ने साहिबगंज सर्किल के एसी गोपालचंद्र शीट और शैलेन्द्र बेसरा के साथ बोरियो के कदमा, बांझी, मांगरा, एवं जलेबिया घाटी में पेस पावर कंपनी के गाड़े जा रहे पोल, खींचे जा रहे तार एवं अर्थिंग कार्य का निरीक्षण […]
विज्ञापन
विद्युत जीएम ने किया बिजली केंद्रों का निरीक्षण
बोरियो : बिजली विभाग के महाप्रबंधक राम व्यास मिश्रा ने साहिबगंज सर्किल के एसी गोपालचंद्र शीट और शैलेन्द्र बेसरा के साथ बोरियो के कदमा, बांझी, मांगरा, एवं जलेबिया घाटी में पेस पावर कंपनी के गाड़े जा रहे पोल, खींचे जा रहे तार एवं अर्थिंग कार्य का निरीक्षण किया. श्री मिश्रा ने बताया कि 5 हजार से ज्यादा राशि वाले बकायेदारों का कनेक्शन काटने के साथ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत एपीएल और बीपीएल कनेक्शन लेने वाले लाभुकों को पैसा नहीं लगेगा. जितने भी उपभोक्ता के पास काला मीटर है. उसे हटाया जायेगा. वहीं उन्होंने कहा कि अगर जो भी पदाधिकारी नया कनेक्शन लेने में किसी भी उपभोक्ताओ से गलत या अवैध पैसा वसूलता है तो उसके खिलाफ सूचना दें. कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




