गला घोंट मार दी गयी विवाहिता

Updated at : 09 Mar 2018 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
गला घोंट मार दी गयी विवाहिता

क्राइम. राधानगर के फुदकीपुर गांव में दहेज के लिए हत्याw पति, ससुर, सास व देवर को बनाया आरोपित छानबीन में जुटी पुलिस उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के फुदकीपुर गांव में बुधवार रात विवाहिता चंदा देवी की रस्सी से गला घोंट कर हत्या का मामला सामने आया है. विवाहिता की मां के बयान पर पुलिस […]

विज्ञापन

क्राइम. राधानगर के फुदकीपुर गांव में दहेज के लिए हत्याw

पति, ससुर, सास व देवर को बनाया आरोपित छानबीन में जुटी पुलिस
उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के फुदकीपुर गांव में बुधवार रात विवाहिता चंदा देवी की रस्सी से गला घोंट कर हत्या का मामला सामने आया है. विवाहिता की मां के बयान पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. कल्पना देवी के बयान पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 23/18 में धारा 304 बी व 34 के तहत पति सुशील मंडल, ससुर महादेव मंडल, सास आरती देवी व देवर नयन मंडल के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गयी है. परिजनों ने ससुराल वालों पर रस्सी से गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगाया है. राधानगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद मृतका के परिजनों को उसका शव सुपुर्द कर दिया. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola