अब तक खून की कमी से तीन की मौत

Updated at : 07 Mar 2018 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
अब तक खून की कमी से तीन की मौत

साहिबगंज : साहिबगंज जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल में स्थापित ब्लड बैंक में पिछले एक माह से एक भी यूनिट खून नहीं हैं, जिससे आये दिन खास कर गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इधर, 27 दिनों के अंदर तीन महिला सुहागिनी देवी, ललिता देवी व रबिया देवी की मौत […]

विज्ञापन

साहिबगंज : साहिबगंज जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल में स्थापित ब्लड बैंक में पिछले एक माह से एक भी यूनिट खून नहीं हैं, जिससे आये दिन खास कर गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इधर, 27 दिनों के अंदर तीन महिला सुहागिनी देवी, ललिता देवी व रबिया देवी की मौत (एनिमिया) खून की से हो गयी है. बता दें कि जरूरत पड़ने पर मरीज के परिजन अगर अस्पताल के रक्त अधिकोष गृह में रक्त के लिये जाते हैं तो उन्हें बस एक ही जवाब मिलता है कि खून नहीं है. आप आदमी की व्यवस्था करें. ब्लड बैंक में पिछले एक माह से खून नहीं है.

ऑपरेशन में पड़ती है खून की जरूरत
साहिबगंज सदर अस्पताल में प्रतिदिन दो से तीन गर्भवती महिलाओं का सीजर से ऑपरेशन होता है, जिसमें खून की जरूरत पड़ती है. रक्त कोष में खून नहीं रहने के कारण परिजन तो कुछ रक्त दान करते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप व सोशल मीडिया की मदद से भी लोग रक्तदान करते हैं.
विभिन्न बीमारियों से 13 लोगों की हो चुकी है मौत : लाख कोशिशों के बावजूद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है. अस्पताल में दो फरवरी से 28 फरवरी यानी 27 दिनों में 13 लोगों की मौत हो चुकी है. रंजीत पहाड़िया व नारायण रविदास की दम्मा बीमारी से व बबलू टुडू की मौत टीवी बीमारी से हो गयी है.
दो से 28 फरवरी तक हुई मौत की सूची
जिला सदर अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 फरवरी- साधू मुंडा (75), पचगढ़, गैस की बीमारी, चार फरवरी- शिवशंकर मंडल (26), बुधवरिया, बर्न, छह फरवरी नारायण रविदास (70), कबूतर खोपी, दम्मा बीमारी, 10 फरवरी को सुहागिनी देवी (22), महादेवगंज, खून की कमी, 12 फरवरी को मुचका मुर्मू (46), पहाड़िया, पेट दर्द, 12 फरवरी को ललिता देवी (25), कुलीपाड़ा, खून की कमी, 15 फरवरी को रंजीत पहाड़िया (16), दामिनभीठा, दम्मा बीमारी, 17 फरवरी को मरांगमय मरांडी (20), धनकोल, अज्ञात, 19 फरवरी को रबिया देवी (25), महादेवगंज, खून की कमी, 24 फरवरी राजेंद्र मंडल (47), कबूतर खोपी, हेड इंजूरी, 26 फरवरी को दुखू (70), साहिबगंज, सीने में दर्द, 27 फरवरी को तहारत (70), साहिबगंज, गैस से तथा 28 फरवरी को बबलू टुडू (21), भवानी चौकी, टीवी बीमारी से हो चुकी है.
क्या कहते हैं डीएस
सदर अस्पताल में प्रदत्त सभी सुविधा मरीजों को उपलब्ध कराया जाता है. रही बात ब्लड बैंक में खून की उपलब्धता तो कैंप लगा कर रक्त की व्यवस्था की जायेगी.
डॉ एके सिंह, डीएस, साहिबगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola