किया हुड़दंग तो खैर नहीं, सौहार्दपूर्ण तरीके से मनायें होली
Updated at : 01 Mar 2018 4:10 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : होली व जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है. भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी तैनात रहेंगे. होली में जबरदस्ती रंग देने, अभद्र गीत बजाने व शराब पीकर हुड़दंग करनेवालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. होलिका दहन में ग्रामीणों को अपने गांवों की सीमा पार कर […]
विज्ञापन
साहिबगंज : होली व जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है. भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी तैनात रहेंगे. होली में जबरदस्ती रंग देने, अभद्र गीत बजाने व शराब पीकर हुड़दंग करनेवालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. होलिका दहन में ग्रामीणों को अपने गांवों की सीमा पार कर दूसरे गांव मेें लुकारी फेंके जाने, जबरन व बल पूर्वक दूसरे की लकड़िया, कुर्सी, बेंच, छप्पर आदि अगजा में डालने से मना किया गया है.
होलिका दहन एक मार्च को शाम 7:30 बजे के बाद
होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा पर एक मार्च को होगा. सुबह 8:58 बजे पूर्णिमा प्रवेश करेगा. शाम 7:50 बजे तक भद्रा खत्म होने पर होलिका दहन होगा. पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि शहर के बनपटर टोला स्थित शीतला मंदिर परिसर में रात 9 बजे होलिका दहन का मुख्य कार्यक्रम होगा. पहले सुबह सात बजे डंडा रोपण के साथ मारवाड़ी समाज की महिलाएं पूजा-अर्चना करेंगी. दूसरे दिन होलिका दहन के राख से पिंडा बना कर गनगौड़ की 17 दिनों तक गनगौड़ की पूजा होगी. चैत शुक्ल पक्ष के द्वितीय में गौरी व्रत के साथ गंगा में गनगौड़ का विसर्जन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




