पांच कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 01 Mar 2018 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
पांच कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

बरहरवा : मालदा रेल मंडल अंतर्गत बोनीडांगा रेलवे स्टेशन से तीनपहाड़ के बीच अपराध की योजना बना रहे पांच अपराधियों को अलग-अलग बरहरवा जीआरपी व आरपीएफ ने धर दबोचा है. बुधवार को जीआरपी थाना प्रभारी अर्जुन तिवारी ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर बताया कि होली को लेकर रेल एसआरपी के निर्देश पर विभिन्न ट्रेनों में सघन […]

विज्ञापन

बरहरवा : मालदा रेल मंडल अंतर्गत बोनीडांगा रेलवे स्टेशन से तीनपहाड़ के बीच अपराध की योजना बना रहे पांच अपराधियों को अलग-अलग बरहरवा जीआरपी व आरपीएफ ने धर दबोचा है. बुधवार को जीआरपी थाना प्रभारी अर्जुन तिवारी ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर बताया कि होली को लेकर रेल एसआरपी के निर्देश पर विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था.

इसी दौरान तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन से बरहरवा नयाटोला निवासी सत्यव्रत कुमार व पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना अंतर्गत रतनपुर निवासी अनवर शेख को शक के आधार धर दबोचा. इस दौरान दोनों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है. जीआरपी थाना प्रभारी अर्जुन तिवारी ने बताया कि सत्यव्रत व अनवर के पास से बरामद मोबाइल फोन चोरी का है. सत्यव्रत व अनवर के निशानदेही पर बोनीडांगा रेलवे स्टेशन में किसी ट्रेन में बड़ी घटना को अंजाम देने के क्रम में 53035 आजिमगंज-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन से बोनीडांगा रेलवे स्टेशन पर भागलपुर जिला अंतर्गत कहलगांव थाना के काजीपुरा निवासी मो शहंशाह, धीरज गोस्वामी व कहलगांव थाना क्षेत्र के ही पटनपुरा निवासी मो शमशेर को जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त छापेमारी कर धर दबोचा है.

इस दौरान थाना प्रभारी अर्जुन तिवारी ने बताया कि पकड़ाये गये पांचों कुख्यात अपराधी हैं. जीआरपी व आरपीएफ को इन पांचों अपराधियों की लंबे समय से तलाश थी. इन अपराधियों ने इस रूट से गुजरने वाले विभिन्न ट्रेनों में कई वारदात को अंजाम दिया है. इन अपराधियों के विरुद्ध कांड संख्या 6/18 दर्ज कर जेल भेज दिया गया. इधर, पकड़ाये गये पांचों कुख्यात अपराधियों ने बताया कि इसका मुख्य सरगना मो शमीम है. उसी की बनायी गयी योजना के अनुसार हमलोग ट्रेनों में लूटपाट व छिनतई जैसी विभिन्न अापराधिक घटनाओं को अंजाम

देते थे.
कहते हैं रेल एसआरपी
पांचों कुख्यात अपराधियों की रेल पुलिस को लंबे अरसे से तलाश थी. बरहरवा जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर पांचों को धर दबोचा है. जल्द ही इसके मुख्य सरगना मो शमीम को भी गिरफ्तार किया जायेगा. इसको लेकर जीआरपी रेल पुलिस के द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola