बिना माइनिंग चालान के पांच वाहन जब्त

Updated at : 23 Feb 2018 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
बिना माइनिंग चालान के पांच वाहन जब्त

हाइवे मोड़ के पास सीओ ने की छापेमारी बोरियो : सीओ आशीष मंडल ने गुरुवार की अहले सुबह प्रखंड क्षेत्र के हाइवे मोड़ समीप छापामारी अभियान चलाकर बिना माइनिंग चालान के ओवरलोड बालू लदा तीन ट्रक (जेएच 18डी 7872, जेएच4सी 6171,जेएच10क्यू1243) व चिप्स लदा दो हाइवा (जेएच 17एच1241, जेएच 17जे0131) को जब्त कर प्रखंड कार्यालय […]

विज्ञापन

हाइवे मोड़ के पास सीओ ने की छापेमारी

बोरियो : सीओ आशीष मंडल ने गुरुवार की अहले सुबह प्रखंड क्षेत्र के हाइवे मोड़ समीप छापामारी अभियान चलाकर बिना माइनिंग चालान के ओवरलोड बालू लदा तीन ट्रक (जेएच 18डी 7872, जेएच4सी 6171,जेएच10क्यू1243) व चिप्स लदा दो हाइवा (जेएच 17एच1241, जेएच 17जे0131) को जब्त कर प्रखंड कार्यालय परिसर में रखा है. सीओ बताया कि मामले की लिखित सूचना जिला खनन पदाधिकारी को दी गयी है. इसकी रोकथाम को लेकर क्षेत्र में अभियान चलाया जायेगा. बता दें कि रोजाना दर्जनों ट्रक में बिना माइनिंग चालान के लघु खनिज को साहिबगंज से बोरियो के रास्ते बिहार भेजा जाता है. इससे प्रतिदिन सरकार को लाखों के राजस्व का चुना लगता है.
बालू लदे सात वाहन जब्त
पतना. अनुमंडल पदाधिकारी चिंटु दोरांय बुरू ने गुरुवार को बरहरवा-बरहेट पथ के तलबड़िया के समीप पत्थर लदे दो हाइवा (एनएल01 एल8224, एनएल 1एए1636) एक बालू लदे पिकअप (जेएच0एजी8859) के अलावा चार बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ कर पतना प्रखंड मुख्यालय में रखा. एसडीओ श्री बुरू ने बताया कि पत्थर लदे हाइवा के चालक ने माइनिंग चालान प्रस्तुत नहीं किया. वहीं बालू लदे पांच वाहन व बिना माइनिंग के अवैध रूप से ले जाये जा रहे थे. सभी पकड़े वाहनों को जुर्माना वसूली कर खनन विभाग को लिखा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola