GOOD NEWS : सरकारी मदद नहीं मिली, तो श्रमदान कर ग्रामीणों ने बना दी पांच किमी लंबी सड़क
Updated at : 22 Feb 2018 7:16 PM (IST)
विज्ञापन

साहेबगंज : बरहेट प्रखंड के छुछी गांव में पहाड़िया समुदाय के लोगों ने बिना सरकारी मदद के पांच किलोमीटर लंबी सड़क बना डाली. इस सड़क की लागत 90,000 रुपये बतायी जा रही है. सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने सिर्फ श्रमदान ही नहीं किया बल्कि आपस में धनसंग्रह कर आवागमन की सुविधा बहाल की. ग्रामीणों […]
विज्ञापन
साहेबगंज : बरहेट प्रखंड के छुछी गांव में पहाड़िया समुदाय के लोगों ने बिना सरकारी मदद के पांच किलोमीटर लंबी सड़क बना डाली. इस सड़क की लागत 90,000 रुपये बतायी जा रही है. सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने सिर्फ श्रमदान ही नहीं किया बल्कि आपस में धनसंग्रह कर आवागमन की सुविधा बहाल की.
ग्रामीणों ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत क्षेत्र के कई गांवों के लोगों का आवास निर्माण का कार्य चल रहा है. आवागमन की सुविधा नहीं रहने के कारण घर बनाने के लिए सीमेंट, बालू आदि गांव तक लाने में बहुत परेशानी होती थी. अब तक क्षेत्रीय नेताओं व जनप्रतिनिधियों द्वारा आदिम जनजातियों के लिए आवागमन की सुविधा पर ध्यान नहीं दिया गया. विवश होकर गांव के लोगों ने आपस में बैठक कर धन संग्रह किया.
लगभग 90,000 रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया गया. नेता व जनप्रतिनिधि की अनदेखी से नाराज आदिम जनजाति के लोगों ने कहा कि हमारी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इसको लेकर हमने निर्णय लिया है कि आगामी चुनाव में ‘कार्य नहीं तो वोट नहीं’ का नारा बुलंद करेंगे. आदिम जनजाति के गांवों में वोट का बहिष्कार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




