एमपीडब्ल्यू कार्यशैली में लाये सुधार वरना नपेंगे
Updated at : 02 Feb 2018 4:30 AM (IST)
विज्ञापन

राज्य टीम ने की कालाजार खोज पखवारा की समीक्षा मंडरों के सभी एमपीडब्लू के एक दिन का वेतन काटने का दिया निर्देश एमपीडब्लू कागजों कर रहे हैं कार्य, धरातल पर नहीं : नोडल पदाधिकारी बोरियो : बोरियो व मंडरो प्रखंड में कार्यरत सभी एमपीडब्ल्यू कार्यशैली में सुधार लाये और धरातल पर कार्य सही तरीके से […]
विज्ञापन
राज्य टीम ने की कालाजार खोज पखवारा की समीक्षा
मंडरों के सभी एमपीडब्लू के एक दिन का वेतन काटने का दिया निर्देश
एमपीडब्लू कागजों कर रहे हैं कार्य, धरातल पर नहीं : नोडल पदाधिकारी
बोरियो : बोरियो व मंडरो प्रखंड में कार्यरत सभी एमपीडब्ल्यू कार्यशैली में सुधार लाये और धरातल पर कार्य सही तरीके से करें नहीं तो नपेंगे. उक्त बातें गरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो के सभागार में आयोजित कालाजार खोज पखवारा की समीक्षा बैठक के दौरान नोडल पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने कहा. बैठक के दौरान नोडल पदाधिकारी डॉ संजय ने सभी एमपीडब्ल्यू से अभिलेख प्रस्तुत करने की बात कही तो मंडरो के कार्यरत एमपीडब्ल्यू अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके. वहीं बोरियो एचएससी अंतर्गत कार्यरत दो एमपीडब्ल्यू गायब दिखे. बाकि अन्य ने अभिलेख प्रस्तुत किये. डॉ संजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में पखवारा का कार्य सभी कागजों पर हो रहा है.
जिला मलेरिया सलाहकार सती बाबू डावडा को मंडरो के सभी एमपीडब्लू का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि कार्य में रुचि नहीं लेने वाले एमपीडब्ल्यू को चिह्नित कर वेतन रोकने को लेकर कार्रवाई करें. अगली बैठक एचएससी स्तर पर एमपीडब्ल्यू के साथ ली जायेगी. मौके पर जिला मलेरिया पदाधिकारी विजय हांसदा, बोरियो प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीडी मुर्मू, मंडरो प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहन पासवान, बीडीएम अजीत कुमार, मानस कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




