बंद रहीं शहर की 450 फुटपाथी दुकानें

साहिबगंज : पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क किनारे लगने वाले दुकानों को हटाने के फरमान के विरोध में शहर के साक्षरता चौक से जेएन राय रोड तक फुटपाथ की 450 दुकानें शुक्रवार को बंद रही. इस कारण लोगों काे फल, सब्जी आदि की दिक्कत हो गयी. दुकानें बंद रहने से लगभग पांच लाख का कारोबार […]
साहिबगंज : पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क किनारे लगने वाले दुकानों को हटाने के फरमान के विरोध में शहर के साक्षरता चौक से जेएन राय रोड तक फुटपाथ की 450 दुकानें शुक्रवार को बंद रही. इस कारण लोगों काे फल, सब्जी आदि की दिक्कत हो गयी. दुकानें बंद रहने से लगभग पांच लाख का कारोबार प्रभावित रहा. वहीं विरोध कर रहे सैकड़ों दुकानदारों ने वार्ड पार्षद पूनम किरण चौरसिया के नेतृत्व में डीसी को ज्ञापन सौंप कर छठ पूजा तक न दुकानेें नहीं उजाड़ने की गुहार लगायी है.
दुकानदारों ने कहा कि दुर्गा पूजा व दीपावली को लेकर बाहर से माल की खरीद कर ले आयें हैं. यदि इस वक्त हमारी दुकानों को हटा दिया जाता है, तो हमलोग भूखों मर जायेंगे. फुटपाथ दुकानें बंद रहने के कारण सुबह से शाम तक फल सब्जी सहित अन्य चीजों की खरीदारी को लेकर दिनभर लोग भटकते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




