ePaper

सिजुआ में धरती फटने के बाद साहिबगंज में तप रही है धरती, दहशत में मंडरो प्रखंड के लोग

Updated at : 01 Aug 2017 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
सिजुआ में धरती फटने के बाद साहिबगंज में तप रही है धरती, दहशत में मंडरो प्रखंड के लोग

साहेबगंज : धनबाद में कल धरती धंसने के बाद साहेबगंज के मंडरो प्रखंड में धरती के तपने की खबर आयी है. एक दुकान की जमीन के तवे की तरह गर्म होने की खबर से पूरे प्रखंड में सनसनी फैल गयी है. दरअसल, मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेशम नगर भगैया के अमित भगत ने जैसे […]

विज्ञापन

साहेबगंज : धनबाद में कल धरती धंसने के बाद साहेबगंज के मंडरो प्रखंड में धरती के तपने की खबर आयी है. एक दुकान की जमीन के तवे की तरह गर्म होने की खबर से पूरे प्रखंड में सनसनी फैल गयी है.

दरअसल, मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेशम नगर भगैया के अमित भगत ने जैसे ही अपनी सीमेंट और छड़ की दुकान खोली, उन्हें दुकान की जमीन में भयंकर तपिश महसूस हुई. उन्होंने कहा कि जमीन किसी गर्म लोहे के समान जल रही थी. ऐसा लगा मानो धरती के नीचे आग लगी हो.

VIDEO : हरिजन बस्ती में हाहाकार, धनबाद में फिर फटी धरती, निकल रहा गैस का गुबार

धरती के गर्म होने की यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गयी. देखते ही देखते भारी संख्या में लोग इस बात की तस्दीक करने के लिए दुकान के पास जुटने लगे. जितनी मुंह उतनी बातें. भीड़ में खड़े हर एक शख्स का अपना नजरिया था.

कोई कह रहा था कि यह धनबाद और झरिया की तरह जमीन धंसने की चेतावनी है, तो कोई कह रहा था कि बिजली लीक होने की वजह से धरती गर्म हो गयी है. बहरहाल, जमीन के गर्म होने की असली वजह के बारे में किसी को सटीक जानकारी नहीं है. इस बीच, जिला प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola