‘अनुपमा’ में इमोशनल ट्विस्ट, दूसरे के घर काम करने को मजबूर बा, तो अगरबत्ती बेचते नजर आए बाबूजी

Updated:
विज्ञापन

अनुपमा (बा), फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Anupama: ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में सावी के कैफे की नई शुरुआत दिखाई गई. दूसरी ओर हसमुख और लीला अपनी आर्थिक परेशानियां छुपाते नजर आते हैं. कैफे को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है.

विज्ञापन

Anupama: शो अनुपमा के कहानी की शुरुआत अनुपमा और बंकू से होती है, जहां दोनों मिलकर सावी के कैफे को नए तरीके से तैयार करते हैं. पुराने सामान को दोबारा इस्तेमाल कर उन्होंने कैफे को नया लुक दे दिया, जिसे देखकर दिग्विजय भी हैरान रह जाता है. अनुपमा कैफे को अच्छे से संभालती है. वह कस्टमर को अच्छा फील कराने की कोशिश करती है. जब कैफे में पहला कपल आता है, तो अनुपमा उनका दिल से स्वागत करती है. कपल कैफे की तारीफ करता है और अपनी बेटी सावी के लिए भी क्राउन मांगता है. यह पल अनुपमा और दिग्विजय के लिए भावुक कर देने वाला होता है.

विज्ञापन

बा और बाबूजी की मजबूरी

दूसरी ओर हसमुख और लीला अपनी-अपनी परेशानियों से जूझते दिखते हैं. हसमुख अगरबत्ती बेचने की कोशिश करता है. काफी मेहनत के बाद वह थोड़ी कमाई कर पाता है. वहीं लीला भी घरवालों से छुपकर काम कर रही है. वह मजबूरी में जसोदा के यहां काम करती है. दोनों एक-दूसरे से अपनी सच्चाई छुपाते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर एक-दूसरे की चिंता करते हैं. कैफे में आए ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स अनुपमा और बंकू के लिए बड़ी राहत लेकर आता है. ग्राहक न सिर्फ खाने की तारीफ करते हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर इसे प्रमोट करने की सलाह देते हैं.

अनुपमा के सामने आएगी नयी चुनौती

दिग्विजय भी इस सफलता से खुश नजर आता है और सभी मिलकर इस छोटे-से जीत का जश्न मनाते हैं. अनुपमा भगवान का धन्यवाद करती है और अपने नए सपने को पूरा करने के लिए आशीर्वाद मांगती है. एपिसोड के अंत में हिंट मिलता है कि आने वाले समय में कैफे को और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. एक ग्राहक खास डिश की मांग करता है, जिसे बनाने का हुनर अनुपमा के पास है. वहीं हसमुख और लीला एक-दूसरे की सच्चाई जानकर भावुक हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें- गौतम का अफेयर आया सामने, राही-प्रेम के रिश्ते पर संकट गहराया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola