ePaper

साहेबगंज : स्विफ्ट कार और हाइवा की टक्कर में एक की मौत

Updated at : 18 Jun 2017 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
साहेबगंज : स्विफ्ट कार और हाइवा की टक्कर में एक की मौत

साहेबगंज : ओपी थाना क्षेत्र के जलेबियां घाटी के पहले लोहंडा में हाईवे ने चार पहिया वाहन को धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में घायल सरोज देवी नाम के महिला की मौत हो गयी है. साथ ही पांच लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए सभी को मालदा रेफर कर दिया गया है.घटना की सूचना […]

विज्ञापन

साहेबगंज : ओपी थाना क्षेत्र के जलेबियां घाटी के पहले लोहंडा में हाईवे ने चार पहिया वाहन को धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में घायल सरोज देवी नाम के महिला की मौत हो गयी है. साथ ही पांच लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए सभी को मालदा रेफर कर दिया गया है.घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी ओपी थाना पुलिस को दी गयी. साथ ही आक्रोशित लोगों ने हाईवा को आग के हवाले कर दिया घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सदल बल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस व पुलिस वाहन से इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल भिजवाया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार पहिया वाहन घाटी की ओर से साहेबगंज की ओर जा रहा था. इसी क्रम में साहिबगंज से घाटी की ओर जा रहे हाईवा चार पहिया वाहन में जोरदार टक्कर मार दिया घटना के बाद हाईवे के ड्राइवर गाड़ी छोड़ फरार हो गया .वहीं ग्रामीणों ने हाईवा को आप के हवाले कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार वैष्णवी कुमारी वीरेंद्र कुमार सरोजिनी मुन्नी सहित कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं घायल सभी लोग पश्चिम बंगाल के तारापीठ मंदिर से पूजा कर साहिबगंज के रास्ते बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत पीरपैती लौट रहे थे वैष्णवी का मायके पीरपैती के प्रखंड कार्यालय के पास है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola