Ranchi News : अग्निवीर ट्रेड्समैन भर्ती रैली में 645 युवा हुए शामिल

Updated at : 29 Jul 2024 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : अग्निवीर ट्रेड्समैन भर्ती रैली में 645 युवा हुए शामिल

सेना में अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं व 10वीं पास) के लिए झारखंड के सभी जिलों के युवा खेलगांव स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स मैदान में रविवार को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए.

विज्ञापन

रांची. सेना में अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं व 10वीं पास) के लिए झारखंड के सभी जिलों के युवा खेलगांव स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स मैदान में रविवार को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए. करीब 645 उम्मीदवारों ने भाग लिया. इस दौरान उम्मीदवारों का जोश और जुनून देखते ही बन रहा था. शनिवार के मुकाबले रविवार को उम्मीदवारों की संख्या करीब 150 ज्यादा थी. दौड़ तड़के साढ़े तीन बजे शुरू कर दी गयी. रैली स्थल पर बार कोड रीडर की मदद से अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड स्कैन करने के बाद उन्हें बैचिंग एरिया में बैच संख्या आवंटित की जा रही थी. रन वेटिंग एरिया में जाने के बाद बैच की क्रम संख्या के अनुसार, उन्हें 1.6 किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लेना होता था. इस पड़ाव को सफलतापूर्वक पार करने के बाद सफल अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से वेरिफिकेशन व रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत संपूर्ण डेटा कंप्यूटर में दर्ज किया जा रहा था. रैली स्थल पर अभ्यर्थियों एवं उनके दस्तावेजों की जांच सैन्य टीम कर रही थी.

चिकित्सीय जांच के लिए उम्मीदवारों को दी गयी हिदायत

सेना की ओर से सफल उम्मीदवारों को शाम में मेडिकल जांच के लिए स्लिप दिया जा रहा था. उम्मीदवारों को मेडिकल जांच के अनुरूप मानदंडों के अनुसार तैयार होकर आने को कहा गया.

अभ्यर्थियों की सुविधा का रखा जा रहा

ख्याल

रैली स्थल पर जिला प्रशासन के सहयोग से सेना भर्ती कार्यालय रांची द्वारा रैली स्थल पर अभ्यर्थियों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है. अभ्यर्थियों के लिए पानी की सुविधा का खास ध्यान रखा गया था. इसके साथ ही मौके पर उम्मीदवारों के लिए उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था भी की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola