ePaper

Ranchi News : युवाओं को ट्रेनिंग देकर बनाया जायेगा अमीन

Updated at : 21 Apr 2025 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : युवाओं को ट्रेनिंग देकर बनाया जायेगा अमीन

श्रम विभाग की पहल, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास

विज्ञापन

रांची. श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से कौशल विकास के तहत युवाओं को अमीन की ट्रेनिंग दी जायेगी. इस तरह युवाओं को अमीन के रूप में रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. हर जिले में जिला स्तर पर युवाओं को ट्रेनिंग दी जानी है. उन्हें एक साल की ट्रेनिंग दी जायेगी. इसमें युवाओं के साथ युवतियों को भी ट्रेनिंग दी जानी है. कौशल विकास के तहत युवक-युवतियों को कई क्षेत्रों की ट्रेनिंग देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने का प्रयास है. इस कड़ी में अब अमीन की ट्रेनिंग दी जानी है.

राज्य में अमीन की है भारी कमी

राज्य में अमीन की भारी कमी है. सरकारी अमीन काफी कम हो गये हैं. अंचल कार्यालय से लेकर बंदोबस्त कार्यालय, जिला भू-अर्जन कार्यालय सहित अन्य संबंधित कार्यालयों में अमीन के पद है. वहां अमीन हैं पर स्वीकृत पद की तुलना में काफी कम हैं. ऐसे में जमीन की मापी से लेकर कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं. फिलहाल कई सरकारी कार्यालय में संविदा पर भी अमीन को रखा गया है. वहीं बड़ी संख्या में ऐसे अमीन हैं, जो निजी तौर पर अपना कार्य रहे हैं. चूंकि जमीन मापी सहित अन्य कार्यों के लिए अमीन की जरूरत पड़ती है और अमीन की कमी के कारण रैयतों का यह कार्य प्रभावित रहता है, ऐसे में लोग निजी तौर पर कार्य कर रहे अमीन से भी जमीन मापी सहित अन्य कार्य ले रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola