ePaper

Ranchi news : डोरंडा कॉलेज में युवा महोत्सव का समापन

Updated at : 03 Dec 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : डोरंडा कॉलेज में युवा महोत्सव का समापन

प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी सम्मानित

विज्ञापन

: प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी सम्मानित रांची . डोरंडा कॉलेज में तीन दिवसीय युवा महोत्सव हिलोर का बुधवार को समापन हो गया. इस अवसर पर रांची विवि के वित्तीय सलाहकार अजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे. उन्होंने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि युवा देश के भविष्य हैं. उनका आगे बढ़ना हमारे लिए गौरव की बात है. श्री कुमार ने कहा कि विवि अंतर्गत डोरंडा कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज और रांची वीमेंस कॉलेज को और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं. कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. अंतिम दिन के कार्यक्रम अंतिम दिन ऑन द स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग कॉलार्ज, क्ले मॉडलिंग कार्टूनिंग, रंगोली, मेहंदी, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी, इंस्टॉलेशन बेस्ट ऑफ वेस्ट जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. वाद विवाद में राजकिशन, एलोक्यूशन में रूपा कुमारी, क्विज में अनुराग रंजन, कहानी लेखन में मनु कुमारी, स्कीट में इंसा कायनात ग्रुप, माइम में आदित्य कुमार ग्रुप, क्लासिकल सोलो सांग में दिनेश कुमार, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट में अंशु, वेस्टर्न म्यूजिक सोलो में निखिल पूर्ति, लाइट वोकल सोलो में सृजन, ग्रुप सांग में गीतांजलि ग्रुप, लोकगीत में मुंडारी ग्रुप, इंडियन क्लासिकल सोलो में अनुराग शर्मा, इंडियन सेमी क्लासिकल ग्रुप में अनुराग ग्रुप, लोक नृत्य में डमकच ग्रुप सुनीता पन्ना, ऑन स्पॉट पेंटिंग में करण कुमार, कोलाज में रितुपरना कर्मकार, पोस्टर मेकिंग में सवन महली, क्ले मॉडलिंग में नायब फरीदी, इंस्टॉलेशन में प्रतिमा एंड ग्रुप, कार्टूनिंग में नाहिद सबा, रंगोली में अंशु कुमारी, मेहंदी में सलेहीन परवीन, ऑन स्पॉट फोटोग्राफी में महादेव गोप प्रथम रहे. कार्यक्रम का संचालन डॉ मंजू लाल और डॉ अरविंद कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ युगेश कुमार महतो ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola