‘घर में घुसकर मारेंगे...’, CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, भैरव सिंह ने भी की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

सीएम को धमकी देने वाला युवक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान देने और लोगों को उकसाने के मामले में कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन से संबंधित एक वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है.

विज्ञापन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान देने और लोगों को उकसाने के मामले में कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बुद्ध विहार निवासी सुजीत कुमार कुजूर की शिकायत पर पुलिस ने विश्वजीत समादार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

शिकायतकर्ता के अनुसार, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन से संबंधित एक वीडियो फेसबुक पर वायरल हुआ था. आरोप है कि वीडियो में एक युवक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए घर में घुसकर जान से मारने और घर उजाड़ने की बात कह रहा था. शिकायत में युवक पर लोगों को उकसाने का भी आरोप लगाया गया है.

पुलिस के अनुसार, वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान विश्वजीत समादार के रूप में की गयी है. वह बोकारो थर्मल के सिक्स यूनिट, गोविंदपुर का निवासी बताया गया है. शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

भैरव सिंह ने भी एसएसपी से की शिकायत

मुख्यमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदपीढ़ी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता भैरव सिंह ने भी रांची के एसएसपी से शिकायत की है. उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित युवक ने टीम भैरव की टी-शर्ट पहनकर बयान दिया, जिससे उनकी टीम की छवि धूमिल हुई है.

भैरव सिंह ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस अब वायरल वीडियो और उससे जुड़े पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.


विज्ञापन
वैभव विक्रम

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. बीते 5 सालों से झारखंड की सामाचार, खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. वर्तमान में प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के जिलों की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2023-24 में प्रभात खबर के खेल डेस्क की खबरें लिखा करते थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola