शिक्षकों की सेवा अनुमोदन नहीं करना गलत : बंधु तिर्की

विधायक बंधु तिर्की ने राज्य के गैर सरकारी अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालय के 126 नवनियुक्त प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की सेवा अनुमाेदन नहीं करने को गलत बताया है.
रांची : विधायक बंधु तिर्की ने राज्य के गैर सरकारी अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालय के 126 नवनियुक्त प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की सेवा अनुमाेदन नहीं करने को गलत बताया है. उन्होंने कहा है कि शिक्षकों की सेवा अनुमोदन नहीं करने को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जो तर्क दिया गया है, वह नियम संगत नहीं है.
निदेशालय ने नियुक्ति को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा अपनायी गयी प्रक्रिया को कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के पत्र के अनुरूप नहीं माना है. उन्होंने कहा है कि विभाग का निर्देश धार्मिक एवं भाषाई अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्ति के मामले में अप्रासंगिक है. ऐसे में शिक्षकों की सेवा अनुमोदन नहीं करना नियम के विपरीत है.
Posted by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










