ePaper

रांची के मेकन ग्राउंड में 4000 लोग एक साथ करेंगे योगाभ्यास, सीएम हेमंत सोरेन कर सकते हैं शिरकत

Updated at : 16 Jun 2023 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
रांची के मेकन ग्राउंड में 4000 लोग एक साथ करेंगे योगाभ्यास, सीएम हेमंत सोरेन कर सकते हैं शिरकत

आयोजन की तैयारी को लेकर गुरुवार को स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने मेकन ग्राउंड का निरीक्षण किया. उनके साथ आयुष विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद थे.

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मेकन ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम सुबह छह बजे शुरू होगा, जिसमें करीब 4,000 लोग शामिल होंगे. मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रण दिया गया है. वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल होंगे.

शिविर में आये लोगों को टी-शर्ट दी जायेगी, जिसमें योग के महत्ता की जानकारी अंकित रहेगी. आयोजन की तैयारी को लेकर गुरुवार को स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने मेकन ग्राउंड का निरीक्षण किया. उनके साथ आयुष विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद थे. जानकारी के अनुसार आयाेजन के लिए 1.5 करोड़ रुपये का फंड आवंटित हुआ है.

राज्य योग केंद्र में योग काउंटडाउन की शुरुआत

आयुष विभाग के सात दिवसीय योग काउंटडाउन की शुरुआत गुरुवार को राज्य योग केंद्र में हुई. इसका समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा. पहले दिन सुबह छह बजे से आसन, प्राणायाम, शिथिलीकरण और ध्यान कराया गया. कार्यक्रम का संचालन योग विशेषज्ञ पीएन सिंह ने किया.

दूसरे सत्र में तीन वर्गों में भाषण प्रतियोगिता हुई, जिसमें पांच से 35 वर्ष के प्रतिभागी शामिल हुए. निर्णायक की भूमिका डॉ आरिफ रजा, डॉ सरिता और चांद नागपाल ने निभायी. संचालन राज्य योग केंद्र की योग प्रशिक्षिका डॉ अर्चना कुमारी ने किया. इस अवसर पर डॉ फैजलुस शमी, डॉ मुकुल कुमार दीक्षित, राहुल कुमार, दिवाकर चंद्र झा और अलतमश मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola