ePaper

Winter Session: साहिबगंज मर्डर केस पर सदन में BJP का हंगामा, CM हेमंत सोरेन बोले-लाश पर नहीं हो सियासत

Updated at : 19 Dec 2022 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
Winter Session: साहिबगंज मर्डर केस पर सदन में BJP का हंगामा, CM हेमंत सोरेन बोले-लाश पर नहीं हो सियासत

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायक साहिबगंज मर्डर केस को लेकर उग्र हो गए. उन्होंने जमकर हंगामा किया. हालांकि स्पीकर रबींद्रनाथ महतो उन्हें समझाते रहे कि ये शोक प्रकाश का वक्त है. शांत रहें. आपको बोलने का वक्त दिया जायेगा. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि लाश को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन

Jharkhand Assembly Winter Session: झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र आज सोमवार से शुरू हो गया. ये सत्र 23 दिसंबर तक चलेगा. सत्र के पहले दिन शोक प्रकाश के दौरान सदन में साहिबगंज रेबिका पहाड़िया मर्डर केस गूंजता रहा. बीजेपी विधायकों ने सदन के बाहर और सदन के अंदर जमकर हंगामा किया. इस पर सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा में कहा कि लाश पर सियासत नहीं होनी चाहिए.

सदन के बाहर बीजेपी विधायकों का विरोध प्रदर्शन

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया. पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही बीजेपी विधायकों ने साहिबगंज के बोरियो में रेबिका पहाड़िया की हत्या समेत अन्य कई गंभीर मुद्दों पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और हेमंत सोरेन सरकार को घेरा. हाथों में तख्तियां लिए बीजेपी विधायकों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए.

Also Read: Jharkhand Assembly Winter Session LIVE: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में साहिबगंज मर्डर केस पर हंगामा

स्पीकर शोक प्रकाश का हवाला देकर सम‍झाते रहे

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायक साहिबगंज मर्डर केस को लेकर उग्र हो गए. उन्होंने जमकर हंगामा किया. हालांकि स्पीकर रबींद्रनाथ महतो उन्हें समझाते रहे कि ये शोक प्रकाश का वक्त है. शांत रहें. आपको बोलने का वक्त दिया जायेगा. शोक प्रकाश की गंभीरता समझें. इसके बाद भी खस्ताहाल लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नाराज बीजेपी विधायक हंगामा करते रहे. एक तरफ शोक व्यक्त किया जा रहा था, दूसरी तरफ बीजेपी विधायकों के तेवर आक्रामक थे.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE : गढ़वा की अन्नराज घाटी में पिकअप वैन पलटी, 19 मजदूर घायल

लाश पर नहीं हो सियासत

साहिबगंज में आदिम जनजाति रेबिका पहाड़िया की हत्या को लेकर सदन में हंगामा होता रहा. शोक प्रकाश के दौरान स्पीकर रबींद्रनाथ महतो की अपील का भी जब असर नहीं दिखा, तो सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि लाश को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए. ये अच्छी बात नहीं है.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola