प्रखंडस्तरीय स्कूल कैरम टैलेंट प्रतियोगिता के विजेता को मिला सम्मान

Updated at : 10 May 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंडस्तरीय स्कूल कैरम टैलेंट प्रतियोगिता के विजेता को मिला सम्मान

चान्हो में प्रखंडस्तरीय स्कूल कैरम टैलेंट प्रतियोगिता, प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चान्हो.

प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में शनिवार को प्रखंडस्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में प्रखंड के 16 विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. बालक वर्ग अंडर-17 के सिंगल में अपग्रेड उच्च विद्यालय मसमानो के उमर फारुख व डबल में प्रोजेक्ट प्लस टू स्कूल टांगर के विशाल गोस्वामी व आशीष कुमार, वहीं बालिका वर्ग अंडर-17 वर्ग में पीएम श्री हाई स्कूल सिलागांई की परमेश्वरी मिंज व डबल में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की जूही कुमारी व उर्मिला कुमारी विजेता बने. इसके अलावा बालक वर्ग अंडर-19 के सिंगल में प्रोजेक्ट प्लस टू स्कूल टांगर के साहिल अंसारी तथा डबल में अपग्रेड उच्च विद्यालय चान्हो के महताब अंसारी व फैयाज अंसारी तथा बालिका वर्ग अंडर-19 के सिंगल व डबल में प्रोजेक्ट प्लस टू स्कूल टांगर की रीता कुमारी तथा माधुरी कुमारी और प्रीति उरांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस दौरान प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करनेवाले सभी प्रतिभागियों को प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी इम्तियाज व निर्मल बड़ाइक ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले विद्यार्थी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बरियातू रांची में 15 मई को जिला स्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता में भाग लेंगे. मौके पर बीआरपी मुर्तजा, दीपक मेहता, देवचरण कच्छप, दयानन्द लकड़ा मनोज भगत, शशि भूषण सिंह, श्याम नारायण, अब्दुल गनी आदि मौजूद थे.

चान्हो 1, प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को किया गया सम्मानित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola