झारखंड के रांची एयरपोर्ट पर सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक विमान क्यों नहीं भर रहे उड़ान, नये शेड्यूल से उड़ान की वजह क्या है, पढ़िए ये अपडेट्स

Updated at : 17 Nov 2020 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के रांची एयरपोर्ट पर सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक विमान क्यों नहीं भर रहे उड़ान, नये शेड्यूल से उड़ान की वजह क्या है, पढ़िए ये अपडेट्स

रांची : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुबह 10 बजे से शाम के छह बजे तक विमान उड़ान नहीं भरेंगे. रनवे की मरम्मत का काम शुरू होने के कारण जहाज इस वक्त उड़ान नहीं भर रहे हैं. उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. सभी विमान सुबह छह बजे से सुबह 10 बजे तक और शाम में छह बजे से रात नौ बजे के बीच ही उड़ान भर रहे हैं. 15 जनवरी तक रनवे की मरम्मत का काम चलने का अनुमान है.

विज्ञापन

रांची : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुबह 10 बजे से शाम के छह बजे तक विमान उड़ान नहीं भरेंगे. रनवे की मरम्मत का काम शुरू होने के कारण जहाज इस वक्त उड़ान नहीं भर रहे हैं. उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. सभी विमान सुबह छह बजे से सुबह 10 बजे तक और शाम में छह बजे से रात नौ बजे के बीच ही उड़ान भर रहे हैं. 15 जनवरी तक रनवे की मरम्मत का काम चलने का अनुमान है.

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के रनवे की मरम्मत के तीसरे चरण का काम 15 जनवरी तक चलने का अनुमान है. इस वजह से उड़ानों के शिड्यूल में बदलाव किया गया है. इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक एयरपोर्ट से कोई भी विमान उड़ान नहीं भरेगा. सभी विमान सुबह छह बजे से सुबह 10 बजे तक और शाम में छह बजे से रात नौ बजे के बीच ही उड़ान भर रहे हैं.

Also Read: विदेशी फल एवोकाडो पर बीएयू में होगा रिसर्च, खेती से ऐसे बढ़ेगी किसानों की आमदनी

रांची एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार जहाजों की सुरक्षा को लेकर रनवे की मरम्मत का काम किया जाता है. ये रुटीन वर्क है. पिछली बार 2013 में रनवे की मरम्मत का काम किया गया था. रांची एयरपोर्ट पर उड़ानों की नयी समय सारणी 15 जनवरी तक लागू रहेगी. सुबह और शाम के शेड्यूल इस प्रकार हैं.

Also Read: Chhath Puja 2020 : छठ को लेकर जारी दिशा-निर्देशों पर चौतरफा घिरी हेमंत सोरेन सरकार, बीजेपी का विरोध, झामुमो-कांग्रेस ने भी की छूट की मांग

स्थान आगमन प्रस्थान

सुबह

बेंगलुरु रांची बेंगलुरु (एयर एशिया) 7.15 बजे 7.55 बजे

दिल्ली रांची दिल्ली (गो एयर) 7.25 बजे 8:00 बजे

दिल्ली रांची दिल्ली (गो एयर) 7:55 बजे 8:35 बजे

मुंबई रांची मुंबई (एयर एशिया) 7:55 बजे 8:35 बजे

मुंबई रांची मुंबई (इंडिगो) 8:15 बजे 8:55 बजे

चेन्नई रांची चेन्नई (इंडिगो) 8:05 बजे 8:40 बजे

दिल्ली रांची दिल्ली (इंडिगो) 8:35 बजे 9:15 बजे

दिल्ली रांची दिल्ली (विस्तारा) 8:55 बजे 9:35 बजे

दिल्ली रांची दिल्ली (गो एयर) 8:55 बजे 9:35 बजे

दिल्ली रांची दिल्ली (गो एयर) 9:05 बजे 9:45 बजे

दिल्ली रांची दिल्ली (गो एयर) 9:15 बजे 9:55 बजे

दिल्ली रांची दिल्ली (स्टार) 9:15 बजे 9:55 बजे

Also Read: राजधानी रांची में मिला कटा हुआ सिर, जांच में जुटी पुलिस

शाम आगमन प्रस्थान

दिल्ली रांची दिल्ली (विस्तारा) 6:00 बजे 6:40 बजे

बेंगलुरु रांची बेंगलुरु (गो एयर) 6:05 बजे 6.45 बजे

कोलकाता रांची कोलकाता (इंडिगो) 6:25 बजे 7:05 बजे

दिल्ली रांची दिल्ली (एयर एशिया) 6:25 बजे 7:05 बजे

दिल्ली रांची दिल्ली (इंडिगो) 6:45 बजे 7:25 बजे

दिल्ली रांची दिल्ली (गो एयर) 6:55 बजे 7:30 बजे

दिल्ली रांची दिल्ली (एयर इंडिया) 7:00 बजे 7:45 बजे

मुंबई रांची मुंबई (गो एयर) 7:25 बजे 7:55 बजे

हैदराबाद रांची हैदराबाद (इंडिगो) 7:45 बजे 8:25 बजे

मुंबई रांची मुंबई (इंडिगो) 7:55 बजे 8:30 बजे

बेंगलुरु रांची बेंगलुरु (इंडिगो) 8.05 बजे 8:45 बजे

Also Read: Ration Card : सेक्स वर्करों के बाद अब कैंसर, एड्स और कुष्ठ रोगियों की सुध ले रही हेमंत सोरेन सरकार, ऐसे बनेगा राशन कार्ड

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola