राजधानी रांची में मिला कटा हुआ सिर, जांच में जुटी पुलिस

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में आज मंगलवार को पुलिस ने एक कटा हुआ सिर बरामद किया है. इससे इलाके में सनसनी फैल गयी है. डिबडीह पुल के पास ये कटा हुआ सिर मिला है. इसे देखते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डोरंडा पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और कटा हुआ सिर बरामद कर धड़ का पता लगाने में जुटी है. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है.

राजधानी रांची के डिबडीह पुल के साथ कटा हुआ सिर मिलने से सनसनी फैल गयी है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलने के बाद मौके पर डोरंडा थाने की पुलिस पहुंची और घटना की छानबीन की जा रही है. पुलिस कटा हुआ सिर मिलने के बाद धड़ का पता लगाने में जुटी है. पुलिस ये जानने का प्रयास कर रही है कि ये कटा हुआ सिर यहां कैसा आया. आस-पास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है.
बताया जा रहा है कि आज सुबह अरगोड़ा से ड्यूटी जाने के दौरान छोटा पुल के नीचे एक कटा हुआ सिर मिला. इसके संबंध में पुष्टि नहीं हो सकी है. पुलिस धड़ की खोज में लगी हुई है. यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि ये कटा हुआ सिर यहां कैसे आया. इससे जुड़े अन्य पहलू पर भी पुलिस जांच कर रही है. लापता लोगों के आवेदनों से भी सत्यापन का प्रयास किया जा रहा है.
Also Read: झारखंड में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की आशंका, पानी में तैरते शव को पुलिस ने किया बरामद
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए