ePaper

Jharkhand News: झारखंड में पलमा से गुमला फोर लेन सड़क बनाने में क्या हो रही है परेशानी ?

Updated at : 04 Dec 2022 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: झारखंड में पलमा से गुमला फोर लेन सड़क बनाने में क्या हो रही है परेशानी ?

एनएचएआई की ओर से भू-अर्जन के लिए मुआवजा की राशि दे दी गयी है. राशि दिये हुए भी काफी समय हो गया है. इससे सड़क निर्माण की दिशा में एनएचएआई को दिक्कतें आ रही हैं. गुमला जिले के क्षेत्र में करीब चार किमी सड़क बनाने के लिए राशि दी गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand News: पलमा से गुमला तक फोर लेन सड़क बनाने के लिए अभी तक पूरी जमीन नहीं मिल सकी है. अभी भी 12 किमी सड़क बनाने के लिए अड़चनें हैं. रांची जिले के क्षेत्र में पड़नेवाली जमीन के लिए दिसंबर 2020 से करीब आठ किमी सड़क की जमीन हैंडओवर नहीं हो सकी है. उसी तरह गुमला जिले की भी करीब चार किमी सड़क के लिए जमीन नहीं मिली है. आपको बता दें कि भू-अर्जन के लिए मुआवजा राशि दिए काफी वक्त गुजर गया है. इसके बाद भी जमीन नहीं मिल सकी है. इससे सड़क निर्माण की दिशा में एनएचएआई को दिक्कतें आ रही हैं.

दे दी गयी है मुआवजा राशि

एनएचएआई की ओर से भू-अर्जन के लिए मुआवजा की राशि दे दी गयी है. राशि दिये हुए भी काफी समय हो गया है. इससे सड़क निर्माण की दिशा में एनएचएआई को दिक्कतें आ रही हैं. रांची जिला क्षेत्र में पड़नेवाली जमीन के लिए दिसंबर 2022 से लेकर मार्च 2022 के बीच में पैसा दिया गया. करीब 174 करोड़ रुपये दिये गये हैं. इसमें से अभी तक करीब 90 करोड़ रुपये मुआवजा का वितरण हो सका है.

Also Read: झारखंड के साहिबगंज समेत 9 जिलों के किसानों को प्राकृतिक खेती की मिलेगी ट्रेनिंग, ये है प्लान

तीन किलोमीटर का ही हुआ है काम

गुमला जिले के क्षेत्र में करीब चार किमी सड़क बनाने के लिए राशि दी गयी है. इसके लिए 2631 करोड़ रुपये दिये गये थे. यह राशि भी दिसंबर 2020 से मार्च 2022 के बीच दी गयी थी. इसमें से 30 करोड़ ही मुआवजा दिया गया है. इस पार्ट में कुल 63 किमी सड़क को फोर लेन का बनाना है. इसकी कुल लागत 1565 करोड़ की है. अब तक करीब तीन किमी का काम किया गया है.

Also Read: World Disability Day: दिव्यांग संतोष दिव्यांगों के चेहरे पर ऐसे ला रहे मुस्कान, साथ देती हैं पत्नी मीना

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola