आज Holi 2021 के मौके पर झारखंड, बिहार में कैसा रहेगा मौसम, क्या है मौसम विभाग की चेतावनी

Published at :29 Mar 2021 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
आज Holi 2021 के मौके पर झारखंड, बिहार में कैसा रहेगा मौसम, क्या है मौसम विभाग की चेतावनी

वैसे तो गर्मी की शुरूआत हो चुकी है. लेकिन, कई बार देखा गया है कि होली पर शाम में वर्षा होकर सारा मजा किरकिरा कर देती है. ऐसे में आइए जानते हैं मौसम विभाग के अनुसार इस बार रांची, जमशेदपुर समेत झारखंड के अन्य हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम. वहीं, बिहार के पटना, गया समेत अन्य भागों के लिए क्या है मौसम विशेषज्ञों की चेतावनी...

विज्ञापन

वैसे तो गर्मी की शुरूआत हो चुकी है. लेकिन, कई बार देखा गया है कि होली पर शाम में वर्षा होकर सारा मजा किरकिरा कर देती है. ऐसे में आइए जानते हैं मौसम विभाग के अनुसार इस बार रांची, जमशेदपुर समेत झारखंड के अन्य हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम, बिहार पर पटना, गया समेत अन्य भागों के लिए क्या है मौसम विशेषज्ञों की चेतावनी…

होली पर झारखंड के जिलों का कैसा रहेगा मौसम

होली 29 मार्च, सोमवार को मनायी जानी है. ऐसे में मौसम विभाग की मानें तो रांची में इस दिन गर्मी अपने चरम पर रहेगी. ठंड का एहसास बिल्कुल नहीं होगा. ऐसे में पानी और रंगों की होली खेलने के लिए समय अनुकूल रहेगा. एकुवेदर के रिपोर्ट की मानें तो इस दिन रांची का उच्चतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है और कड़ी धूप देखने को मिल सकती है. वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं, दुमका व देवघर में में अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जाने की संभावना है. ऐसे में होली के दौरान सेहत का भी खास ख्याल रखना होगा.

आइए जानते हैं झारखंड के प्रमुख शहरों में होली के दिन कैसा रहेगा मौसम…


रांची का तापमान

  • रांची का उच्चतम तापमान: 37 डिग्री

  • रांची का न्यूनतम तापमान: 22 डिग्री

जमशेदपुर का तापमान

  • जमशेदपुर का उच्चतम तापमान: 37 डिग्री

  • जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान: 26 डिग्री

दुमका का तापमान

  • दुमका का उच्चतम तापमान: 41 डिग्री

  • दुमका का न्यूनतम तापमान: 23 डिग्री

धनबाद का तापमान

  • धनबाद का उच्चतम तापमान: 36 डिग्री

  • धनबाद का न्यूनतम तापमान: 26 डिग्री

देवघर का तापमान

देवघर का उच्चतम तापमान: 41 डिग्री

देवघर का न्यूनतम तापमान: 23 डिग्री

बिहार में कैसा रहेगा होली पर मौसम

होली 2021 पर बिहार में मौसम गर्म रहेगा, कड़ी धूप खिली रहेगी. मौसम विभाग की मानें तो यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जाने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रह सकता है. यहां सुबह 5.40 मिनट पर सूर्योदय और शाम 6 बजे तक सूर्यास्त हो सकता है. वहीं, पूरे राज्य में कहीं भी वर्षा होने की कोई संभावना नहीं नजर आ रही है.

आइए जानते हैं बिहार के प्रमुख शहरों में होली के दिन कैसा रहेगा मौसम…


पटना का तापमान

  • पटना का उच्चतम तापमान: 41 डिग्री

  • पटना का न्यूनतम तापमान: 24 डिग्री

गया का तापमान

  • गया का उच्चतम तापमान: 40 डिग्री

  • गया का न्यूनतम तापमान: 22 डिग्री

भागलपुर का तापमान

  • भागलपुर का उच्चतम तापमान: 40 डिग्री

  • भागलपुर का न्यूनतम तापमान: 22 डिग्री

मुजफ्फरपुर का तापमान

  • मुजफ्फरपुर का उच्चतम तापमान: 40 डिग्री

  • मुजफ्फरपुर का न्यूनतम तापमान: 22 डिग्री

दरभंगा का तापमान

  • दरभंगा का उच्चतम तापमान: 40 डिग्री

  • दरभंगा का न्यूनतम तापमान: 22 डिग्री

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन